Friday, September 25, 2026
BREAKING
• 17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी • 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म • 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर • बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय • एशियन गेम्स: सुरुचि, कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता • नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन • जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है • CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च • एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर • एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई

राष्ट्रीय

पिछले 12 वर्ष में गांवों के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार हुआ: प्रधानमंत्री मोदी

25 सितंबर, 2026 04:01 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 12 वर्ष में भारत में शहरों और गांवों के बीच का अंतर काफी कम हुआ है। पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही ‘सेवा यात्रा’ मोटरसाइकिल रैली के प्रतिभागियों से कहा कि 2014 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से देश की महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 12 वर्षों में भारत में शहरों और गांवों के बीच का अंतर काफी कम हुआ है। गांवों के बुनियादी ढांचे में आज उल्लेखनीय सुधार हुआ है।’’

प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों से कहा कि केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए नहीं, बल्कि समाज में निरंतर सुधार और सकारात्मक बदलाव के लिए काम करना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को वडनगर और वाराणसी से दो मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया गया था और इनका समापन सात अक्टूबर को होगा। वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही ये मोटरसाइकिल रैलियां मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही हैं। गुजरात का वडनगर मोदी का जन्मस्थान है, जबकि उत्तर प्रदेश का वाराणसी 2014 से उनका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है।

दोनों रैलियां सेवा की भावना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कस्बों, जिलों और गांवों से होकर गुजर रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वडनगर ने उन्हें वे संस्कार दिए, जिन्होंने उनके जीवन को आकार दिया और काशी (वाराणसी) ने उन संस्कारों में सेवा के अनगिनत रंग जोड़े। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि आप सभी सेवा के अनेक रंगों से इस यात्रा को समृद्ध कर रहे हैं।’’

इन दोनों मोटरसाइकिल रैलियों के जरिए सेवा, जनसंपर्क, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक कल्याण, सांस्कृतिक जुड़ाव और सामुदायिक भागीदारी जैसे जनसरोकार के विभिन्न पहलुओं को एक जमीनी क्षेत्र से दूसरे तक पहुंचाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन

नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन

जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है

जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च

भारत-जापान ने वन प्रबंधन क्षमता मजबूत करने के लिए शुरू किया प्रोजेक्ट

भारत-जापान ने वन प्रबंधन क्षमता मजबूत करने के लिए शुरू किया प्रोजेक्ट

मेक इन इंडिया के 12 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे भारत बना मैन्युफैक्चरिंग का नया ग्लोबल प्लेयर

मेक इन इंडिया के 12 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे भारत बना मैन्युफैक्चरिंग का नया ग्लोबल प्लेयर

‘मेक इन इंडिया’ के 12 साल पूरे, पीयूष गोयल बोले- भारत अब दुनिया के लिए बना रहा उत्पाद

‘मेक इन इंडिया’ के 12 साल पूरे, पीयूष गोयल बोले- भारत अब दुनिया के लिए बना रहा उत्पाद

Make in India : पिछले 12 वर्षों में, मेक इन इंडिया विजन के तहत साहसिक सुधारों ने उद्योगों को नया आकार दिया

Make in India : पिछले 12 वर्षों में, मेक इन इंडिया विजन के तहत साहसिक सुधारों ने उद्योगों को नया आकार दिया

पीपीपी के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार करीब 20 ट्रिलियन डॉलर : पीयूष गोयल

पीपीपी के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार करीब 20 ट्रिलियन डॉलर : पीयूष गोयल

भारत के पास ‘तर्क की शक्ति’ के साथ ‘शक्ति का तर्क’ भी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत के पास ‘तर्क की शक्ति’ के साथ ‘शक्ति का तर्क’ भी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रियों की सराहना की, कहा-“युवा विकसित भारत की रीढ़ हैं”

पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रियों की सराहना की, कहा-“युवा विकसित भारत की रीढ़ हैं”