Thursday, April 02, 2026
BREAKING
मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक कांग्रेस पार्टी नहीं है बल्कि धड़े हैं और धडे अलग-अलग हो गए है : अनिल विज संसद में गूंजा हरियाणा की मंडियों का मुद्दा, कुमारी सैलजा ने उठाई किसानों-आढ़तियों की समस्याएं भाजपा ही ऐसी सरकार दे सकती है जो किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों का भला कर सके : नायब सिंह सैनी बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हुई ₹4 लाख की कैशलेस जीवनरक्षक सर्जरी वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजाब के शुद्ध जीएसटी संग्रह में 12.52% की वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राष्ट्रीय

पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी, BRICS सम्मेलन में भी होंगे शामिल

02 जुलाई, 2025 01:02 PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अफ्रीकी, कैरेबियाई और दक्षिण अमरीका के पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना होने से पूर्व कहा कि उनकी इस यात्रा से दक्षिणी गोलार्ध के विकासशील देशों के साथ भारत के संबंधों को और बल मिलेगा। पीएम मोदी ने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा की आठ दिन की यात्रा पर सुबह घाना के लिए प्रस्थान किया और वह नामीबिया होकर लौटेंगे। इस दौरान वह ब्राजील के रियो डी जनेरियों में होने जा रही ब्रिक्स शिखर बैठक में भाग लेंगे और ब्रिक्स देशों के शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के साथ अलग से भी बातचीत करेंगे।

राजधानी से प्रस्थान करने से पूर्व एक वक्तव्य में पीएम मोदी ने कहा, ”आज मैं 02 से 09 जुलाई 2025 तक घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की पांच देशों की यात्रा पर जा रहा हूं।” उन्होंने कहा ,”मुझे विश्वास है कि पांच देशों की मेरी इस यात्रा से वैश्विक दक्षिणी देशों के साथ हमारी मित्रता को और बल मिलेगा, अंध महासागर के दोनों किनारों पर हमारी साझेदारी मजबूत होगीऔर ब्रिक्स, अफ्रीकी संघ, इकोवास और कैरीकॉम जैसे बहुपक्षीय मंचों के साथ हमारा जुड़ाव गहरा होगा।”


प्रधानमंत्री चार और पांच जुलाई को अर्जेंटीना में होंगे और वहां से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डि जेनेरियो जायेंगे और वहां पांच से सात जुलाई तक ब्रिक्स की बैठकों में हिस्सा लेंगे।श्री मोदी सात एवं आठ जुलाई को ब्राजील में राजधानी ब्राजीलिया की यात्रा पर होंगे और नौ जुलाई को नामिबिया पहुंचेगे।

पीएम मोदी की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जबकि विश्व में भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चितताएं बढ़ रही है, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई एक बड़ा मुद्दा है तथा अमेरिका की ओर से भारत और अन्य देशों के खिलाफ व्यापार पर ऊंचा प्रशुल्क लगाने का खतरा है जिससे वैश्विक व्यापार और विकास प्रभावित हो सकता है। पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के पहले चरण में आज अपराह्न घाना पहुंचेंगे। राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के निमंत्रण पर वह 03 जुलाई तक घाना में होंगे। उन्होंने घाना को दक्षिणी जगत में भारत का एक मूल्यवान भागीदार बताया है और कहा है कि यह देश अफ्रीकी संघ और पश्चिमी अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह घाना की इस यात्रा में वहां के नेताओं के साथ ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करने और निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, क्षमता निर्माण और विकास साझेदारी के क्षेत्रों सहित सहयोग की नयी संभावनाएं निकालने पर बातचीत करेंगे। पीएम मोदी घाना की संसद को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि वहां की संसद में उनका संबोधन भारत के लिए सम्मान की बात होगी।

प्रधानमंत्री 3-4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो में रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच गहरे संबंध हैं। वह वहां राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से मिलेंगे जो इस वर्ष के प्रवासी भारतीय दिवस की मुख्य अतिथि थीं। वह प्रधानमंत्री महामहिम कमला प्रसाद-बिसेसर से भी मिलेंगे जिन्होंने हाल ही में दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभाला है।

भारतीय पहली बार 180 साल पहले त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे थे। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा ”हमें पूर्वजों और रिश्तेदारों के विशेष बंधनों को फिर से जीवंत करने का अवसर प्रदान करेगी जो हमें एकजुट करते है।” पीएम मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन से ब्यूनस आयर्स (अर्जेटीना) जाएंगे । पिछले 57 वर्षों में अर्जेंटीना में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। अर्जेंटीना लैटिन अमेरिका में एक प्रमुख आर्थिक साझेदार और जी20 में एक करीबी सहयोगी है।

पीएम मोदी वहां राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ कृषि, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, व्यापार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्रों सहित अपने पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग पर केंद्रित चर्चा करेंगे। वहां से वह ब्राजील जाएंगे और 6-7 जुलाई को रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा, ”एक संस्थापक सदस्य के रूप में, भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में ब्रिक्स के लिए प्रतिबद्ध है। साथ में हम एक अधिक शांतिपूर्ण, न्यायसंगत, लोकतांत्रिक और संतुलित बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के लिए प्रयास करते हैं।”

सम्मेलन के दौरान वहां श्री मोदी विश्व के कई नेताओं से अलग से भी मिलेंगे। वहां से वह ब्राजील की द्विपक्षीय राजकीय यात्रा के लिए ब्राजीलिया जाएंगे। लगभग छह दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्राजील की यह पहली राजकीय यात्रा होगी। प्रधानमंत्री ने कहा है, ”यह यात्रा ब्राजील के साथ हमारी घनिष्ठ साझेदारी को मजबूत करने और मेरे मित्र, राष्ट्रपति महामहिम लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ मिलकर ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।”

ब्राजील से वापसी में पीएम मोदी नामीबिया रुकेंगे और राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में पीएम मोदी विकासशील देशों, खासकर अफ्रीकी देशों के साथ भारत के परस्पर लाभदायक सहयोग के लिए एक नया रोडमैप तैयार करने पर बातचीत करेंगे। वह नामीबियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी वहां से नौ जुलाई को स्वदेश वापस लौटेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट