Thursday, October 22, 2026
BREAKING
• आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे • 'दंगल' की छोटी गीता फोगाट बनने से बॉलीवुड छोड़ने तक, कुछ ऐसा रहा जायरा वसीम का सफर • अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल नोट, कहा- मां से मिले दो महीने हो गए, पूछ रही हैं, 'तू कब आएगा?' • पुलिस की नौकरी बहुत मुश्किल है, लेकिन कुछ लोग पावर का गलत इस्तेमाल करते हैं : मनोज बाजपेयी

खेल

पहला टी20: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भुवनेश्वर की प्लेइंग इलेवन में वापसी

22 अक्टूबर, 2026 01:40 PM

क्राइस्टचर्च(एजेंसी) : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को हेगले ओवल में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। देखना होगा कि विकेट कैसा खेलेगा। प्लेइंग इलेवन में नितीश रेड्डी और मयंक यादव की वापसी हुई है।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में 4 साल बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। उन्होंने 4 साल पहले अपना आखिरी टी20 भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही न्यूजीलैंड में खेला था। अर्शदीप सिंह और मयंक यादव उनके साथ प्लेइंग इलेवन में दो अन्य तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा नितीश रेड्डी तेज गेंदबाजी में सहयोग करेंगे। नमन धीर और अक्षर पटेल स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है।


न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस के समय कहा, "हम भी गेंदबाजी करने वाले थे। विकेट फ्रेश लग रहा है। लोग बड़ी सीरीज के लिए बहुत उत्साहित हैं। इंडिया के खिलाफ खेलना कूल है। हमारे पास जो गहराई है, वो बहुत अच्छी है। हमारा मध्यक्रम बहुत मजबूत है।"

कप्तान सेंटनर ने बेवन जैकब्स की तारीफ की। कीवी प्लेइंग इलेवन में नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, जबकि ग्लेन फिलिप्स, ब्रेसवेल और कप्तान मिशेल सेंटनर स्पिन गेंदबाजी की बागडोर संभालेंगे।

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम

सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम

एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

एशियन पैरा गेम्स: शीतल-तोमर ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स: शीतल-तोमर ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड

सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश: अनाहत सिंह ने 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एलशेरबिनी को हराया

सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश: अनाहत सिंह ने 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एलशेरबिनी को हराया

प्रवीण कुमार ने रचा इतिहास, एशियन पैरा गेम्स में हाई जंप में गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया पहला स्थान

प्रवीण कुमार ने रचा इतिहास, एशियन पैरा गेम्स में हाई जंप में गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया पहला स्थान

पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए

पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए

दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित

दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित

नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन

नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन

'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर

'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर

'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा

'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा