Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक सुरक्षा कानून लागू, असामाजिक गतिविधियों पर होगी सख्ती

13 जुलाई, 2026 01:17 PM

पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, असामाजिक गतिविधियों और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बनाया गया ‘पश्चिम बंगाल जन सुरक्षा एवं असामाजिक गतिविधि नियंत्रण अधिनियम, 2026’ सोमवार आधी रात से लागू हो गया। यह विधेयक 29 जून को पश्चिम बंगाल विधानसभा में पेश किया गया था और पारित होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी मिलने पर इसे कानून का दर्जा मिला।

नए कानून के तहत पुलिस और प्रशासन को असामाजिक गतिविधियों, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और संगठित अपराध से निपटने के लिए अधिक अधिकार दिए गए हैं। साथ ही दोषियों के लिए कड़ी सजा और दंड का भी प्रावधान किया गया है। कानून की सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था निवारक हिरासत (प्रिवेंटिव डिटेंशन) है। यदि किसी व्यक्ति को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है, तो उसे एक वर्ष तक निवारक हिरासत में रखा जा सकेगा।

इस प्रावधान को लेकर विपक्षी दलों और कुछ सामाजिक संगठनों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे पुलिस को मनमाने ढंग से लोगों को हिरासत में लेने का अधिकार मिल सकता है। हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि निवारक हिरासत केवल तय प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही लागू होगी। इसके लिए एक सलाहकार बोर्ड बनाया जाएगा, जो यह तय करेगा कि किसी व्यक्ति की हिरासत उचित है या नहीं।

यह बोर्ड कलकत्ता हाईकोर्ट के वर्तमान या पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में काम करेगा और इसमें दो अन्य ऐसे सदस्य होंगे, जो हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनने की योग्यता रखते हों। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को बोर्ड के समक्ष अपना पक्ष रखने का अधिकार भी होगा। कानून के तहत राज्य सरकार को ऐसे मामलों में दोषी पाए गए लोगों की संपत्ति जब्त करने का भी अधिकार मिलेगा। इसके अलावा पुलिस किसी व्यक्ति के किसी विशेष क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगा सकती है या उसे वहां से हटाने का आदेश दे सकती है, यदि उससे शांति भंग होने की आशंका हो।

नए कानून में “एक्सटर्नमेंट ऑर्डर” का भी प्रावधान है। इसके तहत जिला मजिस्ट्रेट या पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी किसी व्यक्ति को अधिकतम एक वर्ष तक किसी क्षेत्र या पूरे जिले से बाहर रहने का आदेश दे सकते हैं, यदि उससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर सख्त निगरानी, आईजीपी जम्मू ने कठुआ-सांबा में तैयारियों का लिया जायजा

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर सख्त निगरानी, आईजीपी जम्मू ने कठुआ-सांबा में तैयारियों का लिया जायजा

एनसीआर में छह दिन तक बारिश का सिलसिला थमा, गर्मी और उमस बढ़ेगी

एनसीआर में छह दिन तक बारिश का सिलसिला थमा, गर्मी और उमस बढ़ेगी

भारत ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में 5 गोल्ड मेडल, वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 1

भारत ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में 5 गोल्ड मेडल, वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 1

ISRO ने गगनयान क्रू मॉड्यूल सिस्टम के तीन बड़े टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे

ISRO ने गगनयान क्रू मॉड्यूल सिस्टम के तीन बड़े टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे

सिएटल में भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों का सम्मान, सेवा और बलिदान को किया गया नमन

सिएटल में भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों का सम्मान, सेवा और बलिदान को किया गया नमन

AI कारोबार बढ़ाने की तैयारी में TCS, करीब 8,900 इंजीनियरों की बनाएगी टीम

AI कारोबार बढ़ाने की तैयारी में TCS, करीब 8,900 इंजीनियरों की बनाएगी टीम

लखनऊ: योगी सरकार ने 182 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले, ध्रुव शुक्ला को एसडीएम गाजीपुर बनाया गया

लखनऊ: योगी सरकार ने 182 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले, ध्रुव शुक्ला को एसडीएम गाजीपुर बनाया गया

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर सरकार कराएगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं, देशवासियों को किया आमंत्रित

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर सरकार कराएगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं, देशवासियों को किया आमंत्रित