Sunday, August 23, 2026
BREAKING
भारत को रक्षा क्षेत्र में बनना होगा आत्मनिर्भर, किसी देश पर निर्भर नहीं रह सकते: राजनाथ सिंह भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान, अगले दशक में 40-45 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान न्यू जर्सी में गूंजा ‘वाइब्रेंट गुजरात’ का विजन, सीएम भूपेंद्र पटेल ने निवेश और संस्कृति पर दिया जोर रेल परिवहन में नया रिकॉर्ड, गुजरात में पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का संचालन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नितिन गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों के मुद्दों पर अहम बैठक, गृहमंत्री अमित शाह ने जल्द समाधान का दिया भरोसा रूस का बड़ा दावा: 12 घंटे में यूक्रेन के 250 ड्रोन मार गिराए, 19 इलाकों में एयर डिफेंस सक्रिय यूक्रेन-नॉर्वे-कनाडा की अहम बैठक, युद्ध में बिछड़े यूक्रेनी नागरिकों की घर वापसी पर जोर मोहसिन रेजाई की चेतावनी, अमेरिका के आर्थिक युद्ध में साथ देने वाले देश ईरान के दुश्मन सफदरजंग अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान, पहली बार रोबोटिक नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल

राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों के मुद्दों पर अहम बैठक, गृहमंत्री अमित शाह ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

23 अगस्त, 2026 06:35 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की उपस्थिति में शनिवार को सिलिगुड़ी में विभिन्न हितधारकों और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार और राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान राजनीतिक प्रतिनिधियों में सांसद राजू बिस्ता, सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला, पहाड़ मंत्री बिशाल लामा, जीजेएम नेता बिमल गुरुंग, जीएनएलएफ नेता मान घीसिंग, विधायक भरत छेत्री, विधायक सोनम लामा, विधायक नोमन राई, सीपीआरएम नेता जेबी राई, गोरानिमो नेता दावा पाखरीन, सुमेती नेता बिकाश राई एवं अन्य उपस्थित थे।

बैठक में पश्चिम बंगाल की पहाड़ी जनसंख्या से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उनकी पृथक पहचान, स्थायी राजनीतिक समाधान और भारत के संविधान के तहत मान्यता संबंधी मांगों को भी बैठक के दौरान उठाया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत के संविधान के दायरे में शीघ्र स्थायी राजनीतिक समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने समुदाय की अन्य सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का भी भरोसा दिलाया और कहा कि केंद्र से पर्याप्त धनराशि से सभी लंबित मुद्दों का समाधान सुनिश्चित होगा।

मॉडेलिटीज को अंतिम रूप देने के लिए पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं वर्तमान वार्ताकार पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया, जो भारत के संविधान के तहत पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में तैयार किए जाने वाले अंतिम समझौते के विवरण को अंतिम रूप देगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार पश्चिम बंगाल की पहाड़ी जनसंख्या से संबंधित सभी मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का उनके सौहार्दपूर्ण एवं उदार दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद दिया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत को रक्षा क्षेत्र में बनना होगा आत्मनिर्भर, किसी देश पर निर्भर नहीं रह सकते: राजनाथ सिंह

भारत को रक्षा क्षेत्र में बनना होगा आत्मनिर्भर, किसी देश पर निर्भर नहीं रह सकते: राजनाथ सिंह

भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान, अगले दशक में 40-45 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान, अगले दशक में 40-45 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

न्यू जर्सी में गूंजा ‘वाइब्रेंट गुजरात’ का विजन, सीएम भूपेंद्र पटेल ने निवेश और संस्कृति पर दिया जोर

न्यू जर्सी में गूंजा ‘वाइब्रेंट गुजरात’ का विजन, सीएम भूपेंद्र पटेल ने निवेश और संस्कृति पर दिया जोर

रेल परिवहन में नया रिकॉर्ड, गुजरात में पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का संचालन

रेल परिवहन में नया रिकॉर्ड, गुजरात में पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का संचालन

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नितिन गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नितिन गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

यूक्रेन-नॉर्वे-कनाडा की अहम बैठक, युद्ध में बिछड़े यूक्रेनी नागरिकों की घर वापसी पर जोर

यूक्रेन-नॉर्वे-कनाडा की अहम बैठक, युद्ध में बिछड़े यूक्रेनी नागरिकों की घर वापसी पर जोर

सफदरजंग अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान, पहली बार रोबोटिक नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल

सफदरजंग अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान, पहली बार रोबोटिक नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल

सीएम योगी ने अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 32 साल की उम्र में दी थी शहादत

सीएम योगी ने अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 32 साल की उम्र में दी थी शहादत

बिहार : कुमारसार नदी में उतरते ही कांवड़ियों की थकान होती है दूर, आस्था के सफर में प्रकृति का खूबसूरत संगम

बिहार : कुमारसार नदी में उतरते ही कांवड़ियों की थकान होती है दूर, आस्था के सफर में प्रकृति का खूबसूरत संगम

लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दे रहा है दोस्ती का संदेश

लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दे रहा है दोस्ती का संदेश