Friday, July 31, 2026
BREAKING
रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद 'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा' '100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

राष्ट्रीय

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, ऊर्जा, खाद और भारतीयों की सुरक्षा पर फोकस

31 जुलाई, 2026 02:05 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की चौथी विशेष बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत की तैयारियों की समीक्षा की गई। खास तौर पर ऊर्जा आपूर्ति, खाद की उपलब्धता और भारतीय नागरिकों तथा समुद्री कर्मचारियों (सीफेरर्स) की सुरक्षा पर चर्चा हुई।

एलपीजी की खरीद के स्रोतों को बढ़ाया और विविध बनाया गया

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के बयान के अनुसार, कैबिनेट सचिव ने सीसीएस को मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति की जानकारी दी और बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों, एलएनजी, एलपीजी और खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एलपीजी की खरीद के स्रोतों को बढ़ाया और विविध बनाया गया है। साथ ही, रिफाइनरियां 100 प्रतिशत से अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं, जिससे पेट्रोल, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन लगातार जारी है।

पीएनजी कनेक्शनों को बढ़ाने की योजनाओं की भी समीक्षा की गई

कल गुरुवार को हुई इस बैठक में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शनों को बढ़ाने की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि पीएनजी कनेक्शनों में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। आने वाले रबी सीजन के लिए खाद की जरूरतों का भी आकलन किया गया और वैकल्पिक स्रोतों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि खाद की आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाए।

भारतीय समुद्री कर्मचारियों की स्थिति पर भी चर्चा

संघर्ष वाले क्षेत्रों में घरेलू और विदेशी जहाजों पर काम कर रहे भारतीय समुद्री कर्मचारियों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि ऐसा तंत्र बनाया जाए जो इन कर्मचारियों और उनके परिवारों को समय पर जानकारी, आपातकालीन सहायता और जरूरी परामर्श उपलब्ध करा सके।

उन्होंने कहा कि संघर्ष का असर भारतीय नागरिकों और विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय पर न पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। ऊर्जा आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने सौर ऊर्जा और अन्य गैर-जीवाश्म ईंधन जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर अधिक ध्यान देने की बात कही।

पीएम मोदी ने निर्देश दिया

पीएमओ के बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया है कि ‘पूरी सरकार के समन्वित प्रयास’ वाली रणनीति जारी रखी जाए। साथ ही, हालात पर लगातार नजर रखने और नागरिकों के हितों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों को तेजी से लागू करने हेतु एक संयुक्त और समन्वित निगरानी व्यवस्था बनाए रखी जाए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

अच्छे लोगों के साथ काम करो, हार्डी संधू की इस सलाह ने बदला रेवती महुरकर का नजरिया

अच्छे लोगों के साथ काम करो, हार्डी संधू की इस सलाह ने बदला रेवती महुरकर का नजरिया

बिहार के 25 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, येलो अलर्ट जारी

बिहार के 25 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, येलो अलर्ट जारी

विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, कृषि मंत्री ने कहा- विपक्ष कर रहा सड़क छाप राजनीति

विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, कृषि मंत्री ने कहा- विपक्ष कर रहा सड़क छाप राजनीति

भारत की पहली फ्लाइट-प्रूवन सैटेलाइट बैटरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया ‘शानदार’, कहा- आयात पर कम होगी निर्भरता

भारत की पहली फ्लाइट-प्रूवन सैटेलाइट बैटरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया ‘शानदार’, कहा- आयात पर कम होगी निर्भरता

पीएम मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे, 17,900 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे, 17,900 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

टोल प्लाजा पर मिलेगी वर्ल्ड-क्लास पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं, देशव्यापी पहल शुरू

टोल प्लाजा पर मिलेगी वर्ल्ड-क्लास पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं, देशव्यापी पहल शुरू

संसद ने एक ऐसा विधेयक पारित कर दिया है, जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाता है : पीएम मोदी

संसद ने एक ऐसा विधेयक पारित कर दिया है, जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाता है : पीएम मोदी

दिल्ली में आज विद्या वाहिनी योजना का आगाज़, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 3,000 छात्राओं को देंगी मुफ्त साइकिलें

दिल्ली में आज विद्या वाहिनी योजना का आगाज़, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 3,000 छात्राओं को देंगी मुफ्त साइकिलें

पीएम मोदी ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन, बोले- ‘उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी’

पीएम मोदी ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन, बोले- ‘उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी’