Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोना 3 प्रतिशत उछला तो चांदी में 5 प्रतिशत की तेजी

25 मार्च, 2026 05:35 PM

मुंबई : पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को कीमती धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में उछाल देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय बुलियन कीमतों में तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों ने कारोबार की शुरुआत जोरदार उछाल के साथ की।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना पिछले बंद भाव 1,38,912 रुपए के मुकाबले 3 प्रतिशत बढ़कर 1,43,079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी अपने पिछले बंद भाव 2,23,941 के मुकाबले 4 प्रतिशत बढ़कर 2,32,898 प्रति किलोग्राम पर खुली।

हालांकि खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 10.16 बजे) एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 3.96 प्रतिशत यानी 5,498 रुपए के उछाल के साथ 1,44,410 रुपए पर था, तो वहीं 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 5.49 प्रतिशत यानी 12,291 रुपए की तेजी के साथ 2,36,232 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल वायदा 0.03 प्रतिशत गिरकर 1,38,912 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि एमसीएक्स सिल्वर मई वायदा 0.43 प्रतिशत गिरकर 2,23,941 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

बुधवार को 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना खुलने के बाद एक समय 1,44,570 रुपए के उच्चतम स्तर तो एक समय 1,43,079 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंचा। वहीं, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी खुलने के बाद एक समय 2,37,169 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर तो एक समय 2,32,898 रुपए प्रति किलो के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंच गई।
डॉलर के कमजोर होने और बढ़ती मुद्रास्फीति और उच्च ब्याज दरों को लेकर चिंताओं में कमी आने से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई, जबकि मध्य पूर्व में ईरान युद्ध को समाप्त करने की अमेरिकी योजना की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई।

हाजिर सोने की कीमतों में 2.1 प्रतिशत की तेजी आई और यह 4,568.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने के वायदा भाव में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 4,569.40 डॉलर पर पहुंच गया। सोने की कीमतें संघर्ष के पहले के स्तरों से लगभग 17 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रही हैं।

वहीं, हाजिर चांदी की कीमतों में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 73.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले अपने उच्चतम स्तर से चांदी की कीमतों में 37 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी।
विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में मौजूदा बदलाव ऐसे समय में देखने को मिल रहा है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बावजूद महंगाई को लेकर बनी चिंताओं ने निवेशकों की सोच पर असर डाला है, साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव न किए जाने की संभावना भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख