Saturday, July 18, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

हिमाचल

परौर से पद्धर फोरलेन पकड़ेगा रफ्तार, DPR तैयार करने का कार्य शुरू, एनएचएआई ने…पढ़ें पूरी खबर

25 अप्रैल, 2026 12:42 PM

धर्मशाला: प्रदेश को रफ्तार प्रदान करने वाले अति महत्त्वपूर्ण पठानकोट-मंडी फोरलेन प्रोजेक्ट के अब तक अधर में लटके परौर से पद्धर तक डीपीआर तैयार करने का कार्य आखिर अब शुरू कर दिया गया है। नेशनल हाई-वे आथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंसल्टेंट कंपनी को नियुक्त कर दिया गया है। इससे अब महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट को रफ्तार मिल सकेगी। अब तक पठानकोट-मंडी फोरलेन में 80 किलोमीटर में लंबे समय से ब्रेक लगी हुई थी। साथ ही राजोल से ठानपुरी की अलाइनमेंट को भी केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से अभी तक सहमति नहीं मिल पाई है। इसके लिए तीन प्रस्तावित अलाइनमेंट केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए एनएचएआई की ओर से भेजी गई है। नेशनल हाई-वे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से पठानकोट-मंडी फोरलेन की परौर से चौंतड़ा एवं चौंतड़ा से पद्धर के बीच डीपीआर तैयार करने के लिए नई कंसल्टेंट कंपनी तैनात कर दी गई है। इन खंडों की डीपीआर जल्द ही तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इस राष्ट्रीय राजमार्ग के पूरा होने से कांगड़ा, चंबा, पालमपुर, डलहौजी, मंडी, कुल्लू, मनाली, लाहुल-स्पीति से लेकर लद्दाख तक के पर्यटक स्थलों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को सुगम यातायात सुविधा प्रदान होगी, जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन को पंख लगेंगे। उधर, कांगड़ा-चंबा के सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने बताया पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य में परौर से पद्धर के बीच 80 किलोमीटर के निर्माण कार्य के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट कंपनी नियुक्त कर दी गई है, जो कि अपना कार्य तेज़ गति से कर रही है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर व अधिकारियों से बैठक हुई है, जिसमें जल्द ही डीपीआर तैयार होने की बात कही है।

सेना को लेह जाने के लिए सुरक्षित मार्ग

राज्य सरकार व प्रदेश के सांसदों की ओर से केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्रालय से पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण कार्य को तेज करने का अनुरोध किया गया है। यह सडक़ मार्ग राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इसके पूर्ण हो जाने से पठानकोट और मंडी के बीच की वर्तमान 219 किलोमीटर की दूरी कम होकर मात्र 171 किलोमीटर रह जाएगी। यह मार्ग चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग से मिल जाएगा, जिससे सेना को लेह जाने के लिए वैकल्पिक और सुरक्षित मार्ग मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी