Monday, July 27, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीजों को श्वसन संबंधी बीमारियों का कैशलेस इलाज, 37.30 करोड़ रूपये के उपचार व्यय का वहन लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम' गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ नेपाल में फिर सड़कों पर उतरे जेन-जी, एमबीएस पेपर लीक को लेकर सड़कों पर दिखा छात्रों का आक्रोश 'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है' 'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक 'काला हिरण' पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया से टीजर हटाने का निर्देश, अमित जानी को लगाई फटकार बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका

राष्ट्रीय

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

27 जुलाई, 2026 02:06 PM

लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यहां आए लोगों से कहा कि आप परेशान कतई न हों, सरकार हर उचित समस्या का निष्पक्ष समाधान कराएगी। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी बातचीत की, उनकी पढ़ाई और रूचि के बारे में भी जाना, फिर सभी को चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं-शिकायतें सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि परेशान न हों, सबकी उचित समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए।

मुख्यमंत्री ‘जनता दर्शन’ में आए फरियादियों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनके प्रार्थना पत्र लेते हुए शिकायतों व समस्याओं को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा-परेशान न हों, सबकी उचित समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने पास में खड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए। अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध होना चाहिए।

अपराध व जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने अस्पतालों के एस्टिमेट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने को कहा। सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि एस्टिमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।
‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को दुलारा, उनसे पढ़ाई और रुचि के बारे में भी पूछा, फिर चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। इसके साथ ही किसी अन्य विधा (खेल, गीत-संगीत, कला, नाट्य) आदि में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भीतर की कला को निखारें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

गुजरात: भारी बारिश से वनितलाव का संपर्क टूटा, लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा प्रशासन

गुजरात: भारी बारिश से वनितलाव का संपर्क टूटा, लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा प्रशासन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा, ओम बिरला ने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए सदन की ओर से दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा, ओम बिरला ने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए सदन की ओर से दी बधाई

केंद्र सरकार की टीम ने आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादकों की मदद के लिए दौरा किया

केंद्र सरकार की टीम ने आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादकों की मदद के लिए दौरा किया

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

सदाचारी मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है: पीएम मोदी

सदाचारी मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है: पीएम मोदी

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों को मिल रही नई पहचान: पीएम मोदी

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों को मिल रही नई पहचान: पीएम मोदी

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि