Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

पंजाब

परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

18 अक्टूबर, 2026 08:25 PM

जालंधर : नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) पर एक निजी व्यक्ति के पास लीक होने के मामले ने पंजाब में विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में झोटा के पिता भीम सिंह ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच, मामला दर्ज करने तथा कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने झोटा के पिता के संघर्ष की सराहना करते हुए इसे पूरे पंजाब की लड़ाई बताया है। जालंधर में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि यह लड़ाई अब केवल परविंदर सिंह झोटा तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि उनके पिता पूरे पंजाब की ओर से आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवान बेटे को खोना किसी भी पिता के लिए बेहद दर्दनाक होता है। इसके बावजूद भीम सिंह ने जिस हिम्मत से अपनी बात रखी है, वह सराहनीय है। परगट सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने इस मामले को हिंदू-सिख विवाद का रूप देने की कोशिश की लेकिन भीम सिंह ने भाईचारे और एकता की बात कही। उन्होंने उनके इस रुख की प्रशंसा की।

मानसा में मीडिया से बातचीत के दौरान भीम सिंह ने आरोप लगाया कि सीडीआर लीक होने का मामला पुलिस-प्रशासन के भीतर चल रही गतिविधियों को उजागर करता है। उन्होंने माखन नामक एक व्यक्ति पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया और कहा कि पत्रकार कुलदीप सिंह धालीवाल को डराया-धमकाया जा रहा है।
भीम सिंह ने पत्रकार धालीवाल का समर्थन करते हुए कहा कि वह एक गरीब परिवार से आने वाले पढ़े-लिखे युवा हैं। उन्होंने कहा कि वह कुलदीप सिंह धालीवाल के पिता को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और उनके साथ खेतों में काम करते हैं। धालीवाल के पिता ने अपने बेटे को शिक्षित करने और उसे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की है।

भीम सिंह ने डीएसपी गिल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी को घटना की सूचना मिलने के बाद कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बजाय पत्रकारों और गरीब परिवारों से आने वाले शिक्षित युवाओं को डराया-धमकाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वह इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने उठाएंगे। साथ ही, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कराने, मामला दर्ज करने और डीएसपी को गिरफ्तार कर नौकरी से बर्खास्त करने की मांग करेंगे। उन्होंने डीएसपी की संपत्तियों की भी जांच कराने की भी मांग की।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग