Monday, October 26, 2026
BREAKING
• बेटियों की शिक्षा से ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव : प्रो.असीम कुमार घोष • आदिकवि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक : सुधीर जैन • दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू • राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता • लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार • एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब • रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा • न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट • तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

मनोरंजन

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

26 अक्टूबर, 2026 04:57 PM

मुंबई : टीवी डायरेक्टर रोहित राज गोयल ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि दीपिका ने न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनके पूरे परिवार को अपनाया और उनका ख्याल रखा। ये सब बातें उन्होंने रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में कही। शो में अपने परिवार और दीपिका के बारे में बात करते हुए रोहित इमोशनल हो गए।

उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब लोग उनके परिवार को लेकर ऐसी बातें कहते थे कि उनके बच्चों की शादी नहीं होगी और उन्हें आगे चलकर भीख मांगनी पड़ेगी, लेकिन दीपिका के साथ आने से लोगों की सोच बदली।

शो में रोहित ने बताया कि दीपिका ने अपने करियर के पीक पर उनसे शादी करने का फैसला लिया था। उस समय दीपिका टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं, लेकिन उन्होंने शादी के लिए ऐसे इंसान को चुना, जो एक जॉइंट फैमिली में रहता था।

रोहित ने कहा, ''जैसा कि उन्होंने कहा, मैं उनका आशिक हूं। लेकिन कोई आशिक ऐसे ही नहीं बन जाता। अपने करियर के पीक पर दीपिका ने शादी करने का फैसला लिया और वह भी ऐसे लड़के से, जो जॉइंट फैमिली में रहता है। उन्होंने मेरे पूरे परिवार को अपनाया, मेरी मां, पापा, भाई और भाभी को भी।''

इसके बाद रोहित ने अपने पिता और दीपिका के बीच के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''जिस तरह हम स्पेशल चाइल्ड की बात करते हैं, वैसे ही मेरे पापा भी हैं। उन्हें अपनाना, उनसे बात करना और उनका ख्याल रखना, यह सब सिर्फ दीपिका करती हैं।''

रोहित ने अपने परिवार को लेकर लोगों की पुरानी बातों को याद करते हुए बताया, ''जब लोग मेरे पापा को देखते थे, तो कहते थे कि इनके बच्चों की शादी भी नहीं होगी। पता नहीं कहां जाकर भीख मांगेंगे। लेकिन जिस दिन हमारी शादी हुई, इतने सारे लोग शादी देखने आए। यह सब सिर्फ दीपिका की वजह से हुआ।''

रोहित की इन बातों पर दीपिका ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह बात सबके सामने आएगी, लेकिन रोहित ने दिल से सब कुछ कह दिया। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह यह सब कहने वाले हैं, इसलिए मैं कुछ बोल ही नहीं पाई। उनके परिवार की इज्जत मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मुझे उन पर गर्व है कि उन्होंने अपनी मेहनत और धैर्य से सब कुछ हासिल किया है। इसमें मेरी सास की दुआओं और आशीर्वाद का भी बहुत बड़ा योगदान है।''

रोहित और दीपिका की प्रेम कहानी की शुरुआत टीवी शो 'दीया और बाती हम' के सेट पर हुई थी। इस शो में दीपिका ने संध्या राठी का पॉपुलर किरदार निभाया था, जबकि रोहित इसके डायरेक्टर थे। उनका प्रोफेशनल रिश्ता धीरे-धीरे एक रिश्ते में बदल गया और कपल ने 2 मई 2014 को मुंबई में शादी कर ली।

बाद में कपल ने मई 2017 में अपने बेटे सोहम का स्वागत किया।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा

'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा

'बच्चों को देर से समझ आती है माता-पिता की अहमियत', जब पिता को याद कर भावुक हुए थे अजय देवगन

'बच्चों को देर से समझ आती है माता-पिता की अहमियत', जब पिता को याद कर भावुक हुए थे अजय देवगन

'हाइकू' की शूटिंग के बाद भी किरदार से बाहर नहीं आ पाईं श्रीदेवी अपल्ला, बोलीं- 'भावनाएं अब भी साथ हैं'

'हाइकू' की शूटिंग के बाद भी किरदार से बाहर नहीं आ पाईं श्रीदेवी अपल्ला, बोलीं- 'भावनाएं अब भी साथ हैं'

'रामायण' के गाने 'मंगल रंग' में अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज का जादू, एआर रहमान के संगीत ने जीता दिल

'रामायण' के गाने 'मंगल रंग' में अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज का जादू, एआर रहमान के संगीत ने जीता दिल

'जॉन डो' में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में बनेंगी दर्शना

'जॉन डो' में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में बनेंगी दर्शना

दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर सीएम धामी ने पूछा हालचाल, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें

दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर सीएम धामी ने पूछा हालचाल, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें