Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी अफवाहों पर न दें ध्यान : ए. श्रीनिवास राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हरियाणा विधान सभा सचिवालय में रक्तदान का उत्साह सरकारी स्कूलों में टीचर, स्टाफ नहीं तो फिर किसके भरोसे है शिक्षा व्यवस्था: बुवानीवाला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खोला विकास का पिटारा, 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शुभारंभ भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता त्रस्त, प्रदेश बिजली-पानी संकट से जूझ रहा है : कुमारी सैलजा हरियाणा के मुख्य सचिव ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त : आरती सिंह राव रिश्वतखोरी का मामला : हरियाणा में IPS अधिकारी दीपक गहलावत को CBI ने किया गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

पंजाब

पंजाब सरकार ने भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने का किया कड़ा विरोध

19 सितंबर, 2025 01:28 PM

भाखड़ा डैम को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की आज हुई तकनीकी समिति की बैठक में पंजाब सरकार ने भाखड़ा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के मुद्दे का कड़ा विरोध किया। पंजाब सरकार ने केवल 5 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की अनुमति दी थी, जबकि बोर्ड चाहता था कि भाखड़ा डैम से एक बार में 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाए। लंबी चर्चा के बाद अब यह निर्णय लिया गया है कि कुल 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

इस बैठक में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया। बोर्ड के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई चर्चा के दौरान डैम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पानी छोड़े जाने का मुद्दा सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा। वर्तमान में भाखड़ा डैम का जलस्तर 1677 फीट दर्ज किया गया है और इस डैम से सतलुज नदी में 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे डैम से 45 हजार क्यूसेक से ज़्यादा पानी नहीं छोड़ने देंगे। पंजाब सरकार ने इस बात पर आपत्ति जताई कि पिछले कुछ दिनों में बीबीएमबी ने अपनी मनमर्जी से डैमों से कम या ज्यादा पानी छोड़ने की प्रक्रिया बार-बार दोहराई है, जिससे नदियों के किनारों को नुकसान पहुंचा है और पंजाब के लिए कई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.आर.-2026' के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.आर.-2026' के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश