Monday, October 12, 2026
BREAKING
• डेयरी काम्पलेक्स में वेटरनरी अस्पताल होगा जहां निशुल्क ईलाज सुविधा मिलेगी, अन्य कई सुविधाएं होगी : विज • महाराजा अग्रसेन महान शासक, समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री थे : अनिल विज • अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज : डॉ. सुमिता मिश्रा • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे : राव नरबीर सिंह • स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा : आरती सिंह राव • Hamirpur: हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग • 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण • Shimla : "न्याय केवल अदालती आदेशों तक सीमित न रहे", दीक्षांत समारोह में बोले CM सुक्खू • भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

पंजाब

पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए: डॉ. बलजीत कौर

12 अक्टूबर, 2026 07:11 PM

चंडीगढ़ : पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध करवाए हैं।
 इसका उद्देश्य लाभार्थियों को अपने पैरों पर खड़ा होने तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनने में सहायता प्रदान करना है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग को तरक्की के समान अवसर प्रदान करने के लिए परिणामोन्मुखी कल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप कारोबार शुरू करने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना ही नहीं, बल्कि लोगों को ऐसे अवसर प्रदान करना भी है, जिनसे वे अपने परिवारों की आय बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के आर्थिक विकास में भी योगदान दे सकें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसी योजनाएं लाभार्थियों के सपनों को नई दिशा देने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी सहायक सिद्ध हो रही हैं। वित्तीय सहायता के माध्यम से लोगों को अपने कौशल को रोजगार और आय के साधन में बदलने का अवसर मिल रहा है।

डॉ. बलजीत कौर ने लोगों से अपील की कि वे पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने भविष्य को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा सकेगा तथा खुशहाल और आत्मनिर्भर रंगला पंजाब के निर्माण के लक्ष्य को और मजबूती मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

गांव आलमपुर बक्का में करवाया नुक्कड़ नाटक, नशों के बुरे प्रभावों से करवाया जागरूक

गांव आलमपुर बक्का में करवाया नुक्कड़ नाटक, नशों के बुरे प्रभावों से करवाया जागरूक

घनौरी कलां में आंखों की मुफ्त जांच के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित

घनौरी कलां में आंखों की मुफ्त जांच के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित

क्रिकेट का चैंपियन अब बनेगा कैंसर उन्मूलन का चैंपियन: युवराज सिंह पंजाब में बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग मुहिम का करेंगे नेतृत्व

क्रिकेट का चैंपियन अब बनेगा कैंसर उन्मूलन का चैंपियन: युवराज सिंह पंजाब में बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग मुहिम का करेंगे नेतृत्व

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने माउंट व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया, छात्रों के हुनर की सराहना की

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने माउंट व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया, छात्रों के हुनर की सराहना की

ऐतिहासिक उपलब्धि: माई भागो ए.एफ.पी.आई. की 17 महिला कैडेटों द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण; भारत के किसी भी सरकारी संस्थान से उत्तीर्ण होने वाली महिला कैडेटों की सबसे बड़ी संख्या

ऐतिहासिक उपलब्धि: माई भागो ए.एफ.पी.आई. की 17 महिला कैडेटों द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण; भारत के किसी भी सरकारी संस्थान से उत्तीर्ण होने वाली महिला कैडेटों की सबसे बड़ी संख्या

पंजाब में डेंगू के लार्वे पर ड्रोन रखेंगे पैनी नज़र

पंजाब में डेंगू के लार्वे पर ड्रोन रखेंगे पैनी नज़र

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू