Wednesday, November 11, 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन • पंजाब में ‘जनगणना 2027 – चरण-2’ का आगाज: प्रचार एवं जागरूकता अभियान के लिए 9 डिजिटल एलईडी वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना • पंजाब की तकनीकी शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव; भगवंत मान सरकार विद्यार्थियों को कुशल बनाने के लिए दिला रही है औद्योगिक क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव • 'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद • पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले दर्ज, 1,575 किसानों पर जुर्माना • आज बंद होंगे श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न • पीएम मोदी ने नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं • भाई दूज भाई-बहन के बीच प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: पीएम मोदी • प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 22 नए एम्स स्वीकृत, 18 संस्थान पूरी तरह कार्यरत • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की

पंजाब

पंजाब में ‘जनगणना 2027 – चरण-2’ का आगाज: प्रचार एवं जागरूकता अभियान के लिए 9 डिजिटल एलईडी वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

11 नवंबर, 2026 06:50 PM

चंडीगढ़ : जनगणना 2027 के दूसरे चरण के प्रचार एवं जागरूकता अभियान के तहत आज 11 नवंबर, 2026 को सुबह 11 बजे जनगणना संचालन निदेशालय, पंजाब, चंडीगढ़ के कार्यालय से 9 डिजिटल एलईडी वैनों को निदेशक डॉ. नवजोत खोसा ने औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैनों पर जनगणना से संबंधित विभिन्न जागरूकता संदेश प्रदर्शित किए गए हैं। साथ ही, इनमें क्यूआर कोड भी उपलब्ध करवाए गए हैं, जो नागरिकों को सीधे आधिकारिक ‘नेशनल सेंसस पोर्टल’ से जोड़ेंगे। इसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

इस अवसर पर निदेशालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

ये डिजिटल वैन संबंधित जिलों के प्रमुख कस्बों, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों तथा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों को कवर करेंगी, जहां आम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है।

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य जनगणना 2027, स्व-गणना तथा जनसंख्या गणना के महत्व के बारे में आम जनता को व्यापक स्तर पर जागरूक करना और इस राष्ट्रीय अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए ऑडियो-वीडियो माध्यमों के जरिए जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रसार किया जाएगा।

डिजिटल वैनों की सुचारु आवाजाही, स्थानीय स्तर पर बेहतर तालमेल और प्रचार गतिविधियों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक वैन के साथ संबंधित जिले से एक नामित एस्कॉर्ट अधिकारी तैनात रहेगा। उपायुक्त-कम-प्रधान जनगणना अधिकारियों ने डिजिटल वैनों के विस्तृत रूट प्लान को अंतिम रूप दे दिया है। इसके अतिरिक्त, प्रचार संबंधी होर्डिंग लगाने के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान कर ली गई है तथा नोडल अधिकारी (प्रचार) के अद्यतन विवरण भी निदेशालय को उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

पंजाब में जनगणना का कार्यक्रम एवं समय-सीमा
जनगणना 2027 का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। इसका पहला चरण, जिसमें मकानों की सूची तैयार करने और आवास संबंधी गणना का कार्य शामिल था, सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

पंजाब में जनगणना का दूसरा चरण 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए संदर्भ तिथि 5 जनवरी, 2027 की रात 12 बजे निर्धारित की गई है। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
नागरिक जनगणना से संबंधित 40 सवालों के जवाब स्वयं ऑनलाइन भरने के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर लॉग-इन कर सकते हैं।
 स्व-गणना के लिए यह पोर्टल 30 नवंबर, 2026 को बंद हो जाएगा।

पंजाब में जनगणना से संबंधित आगामी गतिविधियों का कार्यक्रम इस प्रकार है:
डिजिटल एलईडी वैनों को हरी झंडी: 11 नवंबर, 2026
स्व-गणना: 16 से 30 नवंबर, 2026
जनसंख्या गणना: 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027
संदर्भ तिथि: 5 जनवरी, 2027
पुनरीक्षण चरण (रिवीजन राउंड): छूट गए व्यक्तियों को शामिल करने के लिए जनसंख्या गणना के 3 से 5 दिन बाद पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।

स्व-गणना की सुविधा का लाभ राज्य का प्रत्येक नागरिक उठा सकता है। इसके तहत गणनाकर्ता (एन्यूमरेटर) के घर पहुंचने से पहले ही नागरिक अपना जनगणना फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

जनगणना संचालन निदेशक ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में लगे गणनाकर्ताओं को पूरा सहयोग दें और जनगणना 2027 में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के सहयोग से ही जनगणना की प्रक्रिया को सटीक, संपूर्ण और सफल बनाया जा सकता है।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आम जनता की सहायता के लिए विशेष टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 भी शुरू किया गया है। नागरिक जनगणना प्रश्नावली भरते समय किसी भी प्रकार की जानकारी, मार्गदर्शन या शंका के समाधान के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि राज्यवासी जनगणना संचालन निदेशालय के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। जनगणना से संबंधित वर्तमान गतिविधियों, महत्वपूर्ण पहलों और आगामी परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिक इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और यूट्यूब पर @censusdcopunjab को फॉलो कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन

पंजाब की तकनीकी शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव; भगवंत मान सरकार विद्यार्थियों को कुशल बनाने के लिए दिला रही है औद्योगिक क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव

पंजाब की तकनीकी शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव; भगवंत मान सरकार विद्यार्थियों को कुशल बनाने के लिए दिला रही है औद्योगिक क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले दर्ज, 1,575 किसानों पर जुर्माना

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले दर्ज, 1,575 किसानों पर जुर्माना

पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान

पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान

पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज

पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज

जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9  से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे,  AQI 500 के पार

जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9 से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे, AQI 500 के पार

धान की खरीद बंद होने पर भड़के किसान और आढ़ती, मोहाली नेशनल हाईवे किया जाम

धान की खरीद बंद होने पर भड़के किसान और आढ़ती, मोहाली नेशनल हाईवे किया जाम

पालने में आई एक और नन्ही परी, प्रशासन ने बचाई जान, 198 बच्चों तक पहुंची मदद

पालने में आई एक और नन्ही परी, प्रशासन ने बचाई जान, 198 बच्चों तक पहुंची मदद

चुनावों से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, चन्नी शुरू करने जा रहे बड़ी मुहिम

चुनावों से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, चन्नी शुरू करने जा रहे बड़ी मुहिम

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई