Monday, August 17, 2026
BREAKING
लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

हरियाणा

"पंजाब में सिर्फ विज्ञापनों पर खर्च, धरातल पर काम नहीं", हरियाणा CM बोले- मेरे कार्यक्रमों को रोकने की हो रही कोशिश

21 फ़रवरी, 2026 05:58 PM

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लंबे वक्त से पंजाब की सियासत में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं. इसी रणनीति के तहत आज उन्होंने पंजाब भाजपा के चंडीगढ़ कार्यालय में कई युवाओं को पार्टी में शामिल किया. इस दौरान सीएम ने जहां हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पंजाब के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बीजेपी का साथ देने की बात कही, वहीं उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि "पंजाब की आप सरकार उनके पंजाब कार्यक्रमों को रोकने की कोशिश करती रहती है."

प्रधानमंत्री ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का किया है काम: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन की शुरुआत पंजाबी भाषा में करते हुए कहा कि "उनका परिवार लगातार बढ़ रहा है और यह जनता के विश्वास का परिणाम है." उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है. देश को सड़कों के नेटवर्क से जोड़ने से लेकर युवाओं को रोजगार देने तक, केंद्र सरकार ने अनेक योजनाओं के माध्यम से विकास को गति दी है."

पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे पर हरियाणा सीएम चिंतितः पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई और कहा कि "पिछले पांच वर्षों में वहां नशे की समस्या बढ़ी है, जो युवाओं के लिए खतरा बन चुकी है." उन्होंने कहा कि "हरियाणा सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है. प्रदेश में साढ़े 12 हजार पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके और वे नशे से दूर रहें."

'विज्ञापनों पर पंजाब में किया जा रहा है अधिक खर्च': मुख्यमंत्री ने बताया कि "हरियाणा में नशा फैलाने वाले हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. उनके घर गिराए गए हैं और संपत्तियां कुर्क की गई हैं. पुलिस पूरी सतर्कता से निगरानी कर रही है." उन्होंने आरोप लगाया कि "पंजाब में विज्ञापनों पर अधिक खर्च किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर कार्रवाई की जरूरत है."

पंजाब सरकार पर भ्रष्टाचार और नशे को बढ़ावा देने का आरोप: उन्होंने कहा कि "आने वाला समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है और पंजाब को आगे बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है. उन्होंने पंजाब सरकार पर भ्रष्टाचार और नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. साथ ही यह भी कहा कि "कई युवा ‘डंकी रूट’ के जरिए विदेश जाने को मजबूर हो रहे हैं."

'हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग बनाया है': मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि "हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग बनाया है, जो युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद करता है. विदेशों से आने वाली रिक्तियों का प्रचार-प्रसार किया जाता है और सरकार की मदद से युवाओं को वैध तरीके से बाहर भेजा जाता है. वर्तमान में साढ़े पांच हजार से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं."

'भाजपा ही पंजाब में गैंगस्टर प्रथा को खत्म करेगी': उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में गैंगस्टर प्रथा को खत्म करने का काम भी भाजपा ही करेगी. उनके अनुसार, "मौजूदा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने में लगी है. अंत में उन्होंने कहा कि "पंजाब सरकार उनके पंजाब के कार्यक्रमों को रोकने की कोशिश कर रही है, मेरे आज और कल पंजाब में कार्यक्रम है. लेकिन वे मेरे कार्यक्रमों को रोकने के बजाय जनता के काम करें, क्योंकि जनता उनके कामों को देख रही है. उनको आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर काम पर ध्यान देना चाहिए और जनता के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए."

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा