Saturday, March 28, 2026
BREAKING
ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी बिना दवा लिए कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं संतुलित, बस फॉलो करने होंगे यह टिप्स पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन इंडोनेशिया में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया एक्सेस आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू 'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन!

पंजाब

पंजाब में राहत कार्य जोरो पर: पिछले 24 घंटों में 4711 बाढ़ पीड़ित सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाए गए

30 अगस्त, 2025 09:34 PM

चंडीगढ़  पंजाब सरकार की मुस्तैदी और सक्रिय भूमिका के चलते बाढ़ प्रभावित इलाकों से पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 4711 लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। इनमें फिरोज़पुर के 812, गुरदासपुर के 2571, मोगा के 4, तरन तारन के 60, बरनाला के 25 और फाज़िल्का के 1239 निवासी शामिल हैं।

विभिन्न ज़िलों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार 9 बाढ़ प्रभावित ज़िलों से अब तक 11330 लोगों को बाढ़ के पानी से बचाया गया है। इनमें फिरोज़पुर के 2819, होशियारपुर के 1052, कपूरथला के 240, गुरदासपुर के 4771, मोगा के 24, पठानकोट के 1100, तरन तारन के 60, बरनाला के 25 और फाज़िल्का के 1239 लोग शामिल हैं।

बाढ़ प्रभावित ज़िलों में बनाए गए कुल 87 राहत शिविरों में से इस समय 77 पूरी तरह संचालित हैं। इनमें कुल 4729 लोग रह रहे हैं। प्रशासन इन सभी लोगों की हर प्रकार से देखभाल कर रहा है। कपूरथला में बनाए गए 4 राहत शिविरों में 110 लोग, फिरोज़पुर के 8 शिविरों में 3450 और होशियारपुर के 20 शिविरों में 478 लोग ठहरे हुए हैं। गुरदासपुर के 22 राहत शिविरों में से 12 चालू हैं, जहाँ 255 लोग रह रहे हैं। पठानकोट के 14 शिविरों में 411 और बरनाला के 1 शिविर में 25 बाढ़ प्रभावित लोग रह रहे हैं। फाज़िल्का में 11, मोगा में 5 और अमृतसर में 2 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

एक प्रवक्ता ने बताया कि कपूरथला में प्रशासन की ओर से 15, 27, 28 और 29 अगस्त को राहत सामग्री का वितरण किया गया है और आवश्यकता अनुसार यह आगे भी जारी रहेगा। इसी तरह फिरोज़पुर, गुरदासपुर, मोगा, पठानकोट, फाज़िल्का और बरनाला में भी बाढ़ पीड़ितों को लगातार राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थानीय लोगों के सहयोग से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस और सेना सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गुरदासपुर में एनडीआरएफ की 7 टीमें, फाज़िल्का व फिरोज़पुर में 1-1 टीम और पठानकोट में 2 टीमें काम कर रही हैं। इसी तरह कपूरथला में एसडीआरएफ की 2 टीमें सक्रिय हैं। कपूरथला, गुरदासपुर, फिरोज़पुर और पठानकोट में सेना, बीएसएफ और एयरफोर्स ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में सिविल प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी लोगों की भरपूर मदद कर रही है।

बाढ़ के कारण पंजाब में अब तक कुल 1018 गाँव प्रभावित हुए हैं। इनमें पठानकोट के 81, फाज़िल्का के 52, तरन तारन के 45, श्री मुक्तसर साहिब के 64, संगरूर के 22, फिरोज़पुर के 101, कपूरथला के 107, गुरदासपुर के 323, होशियारपुर के 85 और मोगा के 35 गाँव शामिल हैं।

बाढ़ के कारण पंजाब को भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा है। फसलें बर्बाद हुई हैं और पशुधन को भी नुकसान पहुँचा है। ज़िला मुख्यालयों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार फाज़िल्का ज़िले में 16632 हेक्टेयर (41099 एकड़) भूमि बाढ़ की चपेट में आई है। इसके अलावा फिरोज़पुर में 10806 हेक्टेयर, कपूरथला में 11620, पठानकोट में 7000, तरन तारन में 9928 और होशियारपुर में 5287 हेक्टेयर में फसलों को नुकसान पहुँचा है।
-----

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद