Monday, October 12, 2026
BREAKING
• डेयरी काम्पलेक्स में वेटरनरी अस्पताल होगा जहां निशुल्क ईलाज सुविधा मिलेगी, अन्य कई सुविधाएं होगी : विज • महाराजा अग्रसेन महान शासक, समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री थे : अनिल विज • अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज : डॉ. सुमिता मिश्रा • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे : राव नरबीर सिंह • स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा : आरती सिंह राव • Hamirpur: हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग • 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण • Shimla : "न्याय केवल अदालती आदेशों तक सीमित न रहे", दीक्षांत समारोह में बोले CM सुक्खू • भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

पंजाब

पंजाब में डेंगू के लार्वे पर ड्रोन रखेंगे पैनी नज़र

12 अक्टूबर, 2026 07:24 PM

चंडीगढ़ : वेक्टर-जनित बीमारियों के विरुद्ध लड़ाई में आधुनिक एरियल तकनीक का उपयोग करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने दुर्गम क्षेत्रों में मच्छरों के लार्वे को ट्रेस और नष्ट करने के लिए उन्नत ड्रोनों के उपयोग की शुरुआत की है। इस संबंध में, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आज मुंबई की कंपनी मैसर्ज़ किरण कॉरपोरेशन/एस.पी.वी. के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत पटियाला ज़िले के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में 60 दिनों की आपातकालीन ड्रोन-आधारित लार्वीसाइड स्प्रे मुहिम शुरू की जाएगी।

इस समझौते पर पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं शोध मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की उपस्थिति में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब की ओर से निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. हितिंदर कौर और किरण कॉरपोरेशन, मुंबई की ओर से सचिन शेट्टी ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार वेक्टर जनित बीमारियों का मुकाबला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और इन बीमारियों को फैलने से पहले रोकने के लिए तकनीक-आधारित उपाय अपना रही है। मंत्री ने कहा, "केवल डेंगू के मामलों पर प्रतिक्रिया करने के बजाय, हमारा मुख्य ध्यान डेंगू के लार्वे को सक्रिय रूप से ट्रेस और नष्ट करने पर केंद्रित है। खड़े पानी के बड़े स्रोतों, छतों पर पानी जमा होने वाले स्थानों, खाली प्लॉटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में हाथ से छिड़काव नहीं किया जा सकता। इस समस्या का समाधान करते हुए ड्रोन से अब मच्छरों के अधिक प्रजनन वाले स्थानों को कुशलता से कवर किया जाएगा।"

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य की सक्रिय पहल - 'हर शुक्रवार डेंगू ते वार' जैसी व्यापक जनजागरूकता मुहिम - के ज़मीनी स्तर पर महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने पंजाब भर में डेंगू के मामलों को कम करने और इस वर्ष डेंगू से संबंधित मौतों को शून्य तक घटाने का श्रेय साप्ताहिक रिसोर्स-रिडक्शन मुहिम, घर-घर जाकर लार्वे की निगरानी और मज़बूत सामुदायिक लामबंदी को दिया।

इस परियोजना के बारे में विवरण देते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस 60-दिनों के आपातकालीन वेक्टर नियंत्रण चक्र (चरण-1) के तहत, पटियाला ज़िले के उन चिह्नित डेंगू हॉटस्पॉट्स और मच्छर-प्रजनन वाले ऊंचे स्थानों में ड्रोन तैनात किए जाएंगे, जहां वर्ष 2025 में डेंगू बीमारी का भारी प्रकोप रहा था। इस उपाय में सरकार द्वारा अनुमोदित लार्वीसाइड/कीटनाशकों का हवाई छिड़काव, दैनिक फील्ड रिपोर्टिंग और वैज्ञानिक तरीके से लार्वा तथा वयस्क मच्छरों की गिनती संबंधी सर्वेक्षणों के माध्यम से परिणामों की निगरानी करना शामिल है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हॉटस्पॉट्स की पहचान, आवश्यक अनुमतियां, स्थानीय समन्वय और तकनीकी निगरानी की सुविधा देगा। उन्होंने कहा कि पूरी 60-दिनों की पहल गैर-वित्तीय आधार पर चलाई जा रही है, जिससे सरकारी खज़ाने पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। लार्वा की संख्या में गिरावट का मूल्यांकन करने और अन्य ज़िलों में चरणबद्ध विस्तार की योजना बनाने के लिए परियोजना के पूरा होने के 10 दिनों के भीतर एक व्यापक समीक्षा की जाएगी।

इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर विशेष सचिव स्वास्थ्य-सह-एम.डी. नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) साक्षी साहनी, एम.डी. पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन (पीएचएससी) गौतम जैन और स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर (एनवीबीडीसीपी) डॉ. अर्शदीप कौर उपस्थित थीं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

गांव आलमपुर बक्का में करवाया नुक्कड़ नाटक, नशों के बुरे प्रभावों से करवाया जागरूक

गांव आलमपुर बक्का में करवाया नुक्कड़ नाटक, नशों के बुरे प्रभावों से करवाया जागरूक

घनौरी कलां में आंखों की मुफ्त जांच के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित

घनौरी कलां में आंखों की मुफ्त जांच के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित

क्रिकेट का चैंपियन अब बनेगा कैंसर उन्मूलन का चैंपियन: युवराज सिंह पंजाब में बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग मुहिम का करेंगे नेतृत्व

क्रिकेट का चैंपियन अब बनेगा कैंसर उन्मूलन का चैंपियन: युवराज सिंह पंजाब में बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग मुहिम का करेंगे नेतृत्व

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने माउंट व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया, छात्रों के हुनर की सराहना की

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने माउंट व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया, छात्रों के हुनर की सराहना की

ऐतिहासिक उपलब्धि: माई भागो ए.एफ.पी.आई. की 17 महिला कैडेटों द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण; भारत के किसी भी सरकारी संस्थान से उत्तीर्ण होने वाली महिला कैडेटों की सबसे बड़ी संख्या

ऐतिहासिक उपलब्धि: माई भागो ए.एफ.पी.आई. की 17 महिला कैडेटों द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण; भारत के किसी भी सरकारी संस्थान से उत्तीर्ण होने वाली महिला कैडेटों की सबसे बड़ी संख्या

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए: डॉ. बलजीत कौर