Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

पंजाब में इस बार बारिश बनी आफत! 1018 गांव पानी में डूबे, 5 दिनों में इतने लोगों की मौ'त

31 अगस्त, 2025 07:09 PM

चंडीगढ़ : पंजाब में इस बार लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है, जिसका सबसे ज्यादा असर नदियों के किनारे रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। रावी, ब्यास और सतलुज नदियां शनिवार को भी उफान पर रहीं। पिछले 5 दिनों में पंजाब के 7 जिलों में आई बाढ़ में 23 लोगों की मौत हो गई। 1018 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और लगभग 3 लाख एकड़ जमीन बाढ़ से तबाह हो गई है। अनुमान के मुताबिक, बाढ़ में 10,000 से ज्यादा जानवर मारे गए हैं।

पंजाब सरकार का दावा है कि उन्होंने 11,330 लोगों को बाढ़ से बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 1988 में आई बाढ़ में लगभग 11 लाख क्यूसेक पानी ने लोगों को बेहाल कर दिया था, लेकिन इस बार 15 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी ने पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्र के 7 जिलों में तबाही मचाई है, जिससे लोग बेघर हो गए हैं और भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, फिरोजपुर में देखा गया, जबकि बरनाला, मोगा, कपूरथला और अमृतसर के कुछ हिस्से भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 87 राहत शिविर लगाए हैं, जिनमें 4729 लोग रह रहे हैं। बी.बी.एम.बी. द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, शनिवार को गोबिंद सागर झील का जलस्तर 1672.12 फीट था, जबकि झील में खतरे का निशान 1680 फीट है। बांध के फ्लड गेटों से 54,076 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पौंग बांध का जलस्तर 1391.05 फीट था, जो खतरे के निशान से लगभग 11 फीट ऊपर है। बांध के फ्लड गेट से 1,05,854 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
 
इसके साथ ही, रणजीत सागर बांध का जलस्तर 524.96 मीटर था, जो खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे था। बांध से 51,116 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। घग्गर, टांगरी और मारकंडा नदियों का जलस्तर सामान्य से 8 से 10 फीट अधिक था, लेकिन शनिवार को जलस्तर बढ़ने के बाद भी तीनों नदियों के किसी भी हिस्से में कोई नुकसान नहीं हुआ। पटियाला के देवीगढ़, भूनरहेड़ी, गुहला चीका इलाकों के निचले हिस्सों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार