Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

पंजाब पुलिस ने शुरू किया बड़ा Project, आखिरकार उठाया गया अहम कदम

06 दिसंबर, 2025 05:06 PM

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस द्वारा एक ऐतिहासिक पहल में “मेनस्ट्रीमिंग ऑफ वूमन पुलिस” प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य पूरे राज्य में महिला पुलिस अधिकारियों की भूमिका और एकीकरण का व्यापक मूल्यांकन करना और इसे और बेहतर बनाना है। यह प्रोजेक्ट 2 से 4 दिसंबर 2025 तक पंजाब पुलिस अकादमी (पीपीए), फिल्लौर में आयोजित तीन दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) कार्यक्रम के साथ शुरू किया गया।

टीओटी प्रोग्राम पंजाब पुलिस के कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) विंग द्वारा हर्टेक फाउंडेशन की साझेदारी में आयोजित किया गया था। इस दौरान लगभग 60 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें पंजाब के 13 जिलों से आए चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। अब ये अधिकारी अपने-अपने जिलों में प्रशिक्षण देने के लिए जिम्मेदार होंगे। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में पुलिस की व्यक्तित्व निर्माण, लैंगिक संवेदनशीलता, वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में पुलिस की भूमिका और पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान पुलिस बल में महिला अधिकारियों को मुख्यधारा में लाने संबंधी रणनीतियाँ शामिल थीं। साथ ही पुलिस में पेशेवर रूप से महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया। इस पहल के महत्व के बारे में बोलते हुए विशेष डीजीपी, कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) गुरप्रीत कौर दियो ने कहा कि यह अहम प्रोजेक्ट “मेनस्ट्रीमिंग ऑफ वूमन पुलिस” पहल का हिस्सा है, जिसके तहत भारत सरकार की महिला हेल्पडेस्क प्रोजेक्ट की देशव्यापी सफलता के आधार पर पंजाब के सभी 384 पुलिस स्टेशनों में दो-दो महिला अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

प्रशिक्षण के प्रभाव के वैज्ञानिक मूल्यांकन को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस ने गैर-सरकारी संगठन जे-पाल (अब्दुल लतीफ जमी़ल पॉवरटी एक्शन लैब) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो कि रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल (आरसीटी) के माध्यम से नीति विश्लेषण में माहिर है। इस प्रोजेक्ट के तहत राज्य के 288 पुलिस स्टेशन एक राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें सीएडी विंग द्वारा प्रशिक्षित और हर्टेक फाउंडेशन के सहयोग से तैयार किए गए लगभग 100–120 मास्टर ट्रेनर्स पूरे प्रदेश के 288 पुलिस स्टेशनों में प्रशिक्षण देंगे। इसमें समाज में महिलाओं की भूमिका, पुलिस बल में महिलाओं की कम संख्या, लैंगिक रूढ़िवादिता और पुलिसिंग सब-कल्चर से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

पुलिसिंग सब-कल्चर में
कानून और व्यवस्था बनाए रखना, अपराध की समझ और रोकथाम, गैंगस्टरों और नशे के सौदागरों से निपटना, आतंकवाद आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है। जबकि तुलनात्मक रूप से पुलिस की आवश्यकता वाले उभरते क्षेत्रों जैसे साइबर-अपराध, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ अपराध, ट्रैफिक मुद्दे, पुलिस व्यवहार व प्रतिक्रिया और पुलिस की व्यक्तित्व— पर कम ध्यान दिया गया है। राज्य के लगभग 96 पुलिस स्टेशनों को कोई प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा और वे कंट्रोल पुलिस स्टेशन की भूमिका निभाएंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए चुने गए 120 मास्टर ट्रेनर्स को फरवरी 2026 में आधुनिक जानकारी के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसके बाद ये मास्टर ट्रेनर्स मार्च से जून 2026 तक तीन चरणों में अपने-अपने जिलों के पुलिस स्टेशनों में चुने गए पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे।

विशेष डीजीपी ने कहा कि पुलिस स्टेशनों में प्रशिक्षण शुरू होने से पहले जे-पाल द्वारा सभी 288 पुलिस स्टेशनों में महिला पुलिस कर्मचारियों के प्रति दूसरे पुलिस कर्मियों के विचारों, धारणा और लिंग-संवेदनशीलता संबंधी बेसलाइन सर्वेक्षण किया जाएगा। जिला प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद, जे-पाल उन्हीं पुलिस उत्तरदाताओं और नागरिकों का एक और सर्वेक्षण करेगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला अधिकारियों के प्रति पुलिस अधिकारियों के दृष्टिकोण और लैंगिक मान्यताओं में कितना बदलाव आया है। बाकी 15 जिलों के मास्टर ट्रेनर्स के लिए दूसरा टीओटी सत्र 22 से 24 दिसंबर 2025 को पीपीए फिल्लौर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य 2000 से अधिक पुलिस अधिकारियों को सीधे प्रशिक्षण देकर पंजाब में एक बेहतर और प्रभावी पुलिसिंग वातावरण को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत क्षमता विकसित करना है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस