Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

पंजाब

पंजाब कैबिनेट में बड़े फैसलों पर लगी मुहर, खबर में पढ़ें पूरी Detail

14 अगस्त, 2025 08:05 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस दौरान कैबिनेट ने पंजाब सहकारी समिति अधिनियम 1961 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने पंजाब सहकारी समिति अधिनियम 1961 में संशोधन और कुछ श्रेणियों की सहकारी समितियों के लिए स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क में छूट वापस लेने को मंजूरी दे दी। पंजाब सहकारी समिति अधिनियम 1961 के तहत अनिवार्य पंजीकरण से छूट वास्तव में सहकारी संस्थाओं के विकास को सुगम बनाने के लिए दी गई थी, लेकिन इससे ऐसी स्थिति पैदा हो गई कि संपत्ति के लेन-देन (विशेषकर शहरी आवासीय समितियों में) को औपचारिक पंजीकरण या स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क के भुगतान के बिना होने की आज्ञा देती थी।

इससे गैर-रजिस्टर्ड कब्जे, बेनामी लेनदेन और कानूनी पक्ष से जोखिम वाले अन्य प्रबंधों को बढावा मिला। इसलिए इस एक्ट की धारा 37 में संशोधन करके धारा 2 और 3 जोड़ी गई है जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकार सरकारी गजट में नोटिफिकेशन के जरिए ये निर्देश दे सकती है कि उप-धारा (1) या इसके किसी भी हिस्से के अंतर्गत सहकारी समितियों के ऐसे वर्ग या विशेष व्यवस्थाओं की ऐसी श्रेणियों जैसे कि नोटिफिकेशन में दर्शाया जा सकता है, अनुसार छूट होगी। ऐसी नोटिफिकेशन जारी होने पर अधिसूचित विशेष प्रबंध भारतीय पंजीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 17 की उप-धारा (1) की उप-धारा (बी) और (सी) के दायरे में आता माना जाएगा और इस अनुसार उस एक्ट के अधीन होगा।

पंचायत विकास सचिव के पद के सृजन को हरी झंडी
उचित कार्यप्रणाली और निगरानी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए, मंत्रिमंडल ने पंचायत सचिवों और ग्राम सेवकों (ग्राम विकास अधिकारियों) के कैडर का मिलाकर 'पंचायत विकास सचिव' के पद के सृजन को भी मंजूरी दी। इसके बाद पंजाब भर में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए इन पदों के लिए एक राज्य कैडर का गठन किया जाएगा। मौजूदा पंचायत सचिवों के लिए एक 'डाइंग कैडर' बनाया जाएगा, जिन्हें उनके स्व-घोषणा पत्रों और वरिष्ठता के आधार पर वरिष्ठता सूची में मौजूदा ग्राम सेवकों (वीडीओ) के बाद रखा जाएगा।

मंत्रिमंडल ने आगामी खरीद सीजनों के दौरान खरीफ और रबी फसलों की सुचारू खरीद के लिए मंत्रिसमूह के गठन को पूर्वव्यापी मंजूरी दे दी है। यह मंत्रिसमूह कृषि मंत्री की अध्यक्षता में गठित किया गया है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, परिवहन मंत्री और जल संसाधन मंत्री सदस्य के रूप में शामिल हैं।

कैबिनेट उप-समिति के गठन को कार्य के बाद प्रवानगी
मंत्रिमंडल ने छठे पंजाब वेतन आयोग की रिपोर्ट के भाग दो और भाग तीन पर विचार करने के लिए अधिकारियों की समिति द्वारा दी जाने वाली सिफारिशों पर विचार करने हेतु गठित कैबिनेट उप-समिति को भी कार्य के बाद मंजूरी दे दी। लैंड पूलिंग नीति 2025 की अधिसूचना वापस लेने पर सहमति मंत्रिमंडल ने लैंड पूलिंग नीति 2025 और संबंधित संशोधनों के संबंध में 4 जून, 2025 को जारी आवास एवं शहरी विकास विभाग की अधिसूचना वापस लेने का भी निर्णय लिया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन