Thursday, March 26, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

पंजाब

पंजाब के स्कूलों में एक्शन की तैयारी में विभाग! मांगी List

12 दिसंबर, 2025 05:26 PM

लुधियाना : पंजाब के सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या का मुद्दा अब तूल पकड़ने लगा है। शिक्षा विभाग द्वारा इस गिरावट के लिए सीधे तौर पर शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराने और कार्रवाई के संकेत देने वाले एक पत्र ने शिक्षक समुदाय में रोष पैदा कर दिया है। 'डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट' (डी.टी.एफ.) ने इस पत्र की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे सरकार की अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास बताया है।

शिक्षा विभाग (एलीमैंट्री) ने 3 दिसम्बर को हुई स्टेट रिव्यू मीटिंग के हवाले से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जिन प्राइमरी स्कूलों में सत्र 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के मुकाबले सत्र 2024-25 और 2025-26 में छात्रों का एनरोलमैंट कम हुआ है, वहां कार्यरत स्टाफ का प्रदर्शन खराब माना जाएगा। विभाग ने ऐसे स्कूलों के ई.टी.टी. शिक्षकों, हैड टीचर, सैंटर हैड टीचर और संबंधित बी.पी.ई.ओ. की सूची मांगी है ताकि उनके खिलाफ अगली कार्रवाई की जा सके।

डी.टी.एफ. का पलटवार : 'पद खाली हैं, नीतियां गलत हैं'

इस पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए डीटीएफ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजयपाल शर्मा और प्रदेश सचिव रेशम सिंह खेमुआना ने कहा कि दाखिला घटने का ठीकरा शिक्षकों के सिर फोड़ना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि असल कारण सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियां हैं।  नेताओं ने बताया कि स्कूलों में प्रिंसिपल, हेडमास्टर और बीपीईओ के लगभग 50% पद खाली पड़े हैं। शिक्षकों और लेक्चरर के हजारों पद रिक्त हैं और एक-एक क्लर्क को कई स्कूलों का काम देखना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि प्राइमरी स्कूलों में प्री-प्राइमरी विंग तो चल रहे हैं, लेकिन आज तक उनके लिए कोई शिक्षक भर्ती नहीं किया गया।

गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ और प्रवास भी बड़ा कारण

संगठन के प्रांतीय संयुक्त सचिव व जिला अध्यक्ष दलजीत समराला और जिला महासचिव हरजीत सिंह सुधार ने जमीनी समस्याओं को उजागर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी, जनगणना, चुनाव ड्यूटी, तरह-तरह के सर्वे और अनावश्यक डाक कार्यों में उलझाकर रखा जाता है जिससे उनका मुख्य काम 'पढ़ाना' प्रभावित होता है। इसके अलावा, नेताओं ने तर्क दिया कि पंजाब में घटती जन्म दर और बड़े पैमाने पर हो रहा विदेश प्रवास (माइग्रेशन) भी छात्र संख्या कम होने का एक बड़ा कारण है। डी.टी.एफ. ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह शिक्षकों को दोषी ठहराने के बजाय अपनी नीतियों में सुधार करे और खाली पदों को भरे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा