Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

पंजाब के लिए राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

20 जून, 2025 04:09 PM

केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए पंजाब को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने कर्ज सीमा पर की गई कुल कटौती में से पंजाब की करीब 4 हजार करोड़ रुपये की कटौती को बहाल कर दिया है। केंद्र के इस फैसले से पंजाब को कुछ राहत मिलेगी। केंद्र ने 4 हजार करोड़ की कर्ज सीमा की बहाली से राज्य को करीब 3 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने की छूट दे दी है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि केंद्र ने पिछले महीने पंजाब की कर्ज सीमा पर 16,477 करोड़ रुपये की कटौती की थी। राज्य सरकार ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय को पत्र भेजकर तथ्य पेश किए थे और 16,477 करोड़ रुपये की कटौती में से 11,500 करोड़ रुपये की कटौती का खंडन किया था। रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने अब चालू वर्ष 2025-26 के लिए 4,000 करोड़ रुपये की कर्ज सीमा बहाल कर दी है, जिसमें से पंजाब सरकार चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों के दौरान 3,080 करोड़ रुपये का कर्ज जुटा सकेगी, जबकि शेष 920 करोड़ रुपये चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में मिल जाएंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शेष 7,500 करोड़ रुपये की कर्ज सीमा बहाल करने का मामला विचाराधीन रखा है। पंजाब सरकार ने कहा था कि बिजली सब्सिडी समय पर पावरकॉम को हस्तांतरित कर दी गई है और इसके सबूत भी केंद्र को भेजे थे। इन सबूतों की समीक्षा के बाद केंद्रीय मंत्रालय ने 4,000 करोड़ रुपये की कर्ज सीमा बहाल कर दी। हालांकि कुल कर्ज सीमा में 16,477 करोड़ रुपये की कमी की गई। गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब की कुल कर्ज सीमा तैयार की थी, जिसके अनुसार चालू वित्त वर्ष के दौरान पंजाब की कर्ज सीमा 51,176.40 करोड़ रुपये थी। 

चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों के लिए कर्ज सीमा 38,382 करोड़ रुपये है, लेकिन मई में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 21,905 करोड़ रुपये की कर्ज सीमा को मंजूरी दी थी। राज्य सरकार द्वारा कर्ज सीमा में की गई कटौती को बहाल करने के प्रयास शुरू किए गए, जिसमें से अब कर्ज सीमा के चार हजार करोड़ रुपये बहाल हो गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति