Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

पंजाब

पंजाब के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए चिंताजनक खबर, लगा बड़ा झटका

24 जुलाई, 2025 07:12 PM

लुधियाना : माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार राशन डिपुओ पर मिलने वाले फ्री अनाज के लाभ से महरूम दिखाई दे रहे हैं माननीय सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पंजाब सरकार के निर्देशों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित अधिकारियों द्वारा  पंजाब में 1,49,604 परिवारों के ई-श्रम कार्ड तो बना दिए गए हैं लेकिन लंबा अरसा गुजर जाने के बाद भी उक्त परिवारों से संबंधित 4,63,407 लोग राशन का लाभ लेने के लिए अधिकारियों का मुंह देख रहे हैं l

 सीधे लफ्जों में कहा जाए तो पंजाब सरकार द्वारा डेढ़ लाख परिवारों के बनाए गए ई-श्रम कार्ड  परिवारों के पेट की आग बुझाने की जगह उनके घरों में लगे शो पीसो की शोभा बढ़ने का काम कर रहे हैं जिसके कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की कार्य शैली के खिलाफ गंभीर सवालिया निशान खड़े होने लाजमी है l प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिट नंबर अ 94/2022 के अनुसार 19/03/2024 को एक अंतिम आदेश जारी करते हुए पूरे भारत में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को राशन सेवाएं प्रदान करने संबंधी निर्देश जारी किए गए है l आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सूचना का अधिकार एक्ट 2005 के अंतर्गत प्राप्त की गई जानकारी के मुताबिक पंजाब में कुल 1,49604 परिवारों से संबंधित 4,63,407 लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए हैं l जिसमें से अमृतसर में 7984 कार्ड धारक, बरनाला में 4322, बठिंडा में 5201, फरीदकोट 3561 फतेहगढ़ साहिब 4499, फाजिल्का 5888, फिरोजपुर 3764, गुरदासपुर 6979, होशियारपुर 12804, जालंधर 7288 , कपूरथला 1982, लुधियाना 14098, मलेरकोटला 2044 ,मानसा 5947,  मोगा 6008, पठानकोट 44 30, पटियाला 20192, रूपनगर 5086, साहिबजादा अजीत सिंह नगर 5151, संगरूर 9028, शहीद भगत सिंह नगर 6807, श्री मुक्तसर साहिब 3168, तरन तारन 4143 राशन कार्ड धारक परिवार शामिल है l

इस सारे घटनाक्रम में जो हम बात उभर कर सामने आई है वह यह है कि देश में साल 2011 में कार्रवाई की मतगणना के हिसाब से पंजाब के 67% अर्थात 1.41 करोड़ लोग  ही केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले फ्री अनाज का हकदार है  जबकि इस मामले में पंजाब की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई कैंपिंग सीमा को पहले से ही पार कर 1.58 करोड़ लोगों को फ्री राशन बांटा जा रहा है l ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार को राशन कार्ड धारकों की संख्या मेंटेन करने के आदेश जारी करते हुए ई-श्रम राशन कार्ड धारकों को फ्री अनाज देने के मामले में हाथ खड़े कर दिए गए हैं ऐसे में यह एक बड़ा सवाल है कि पंजाब सरकार किस तरह से माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करते हुए ई-श्रम राशन कार्ड धारकों को फ्री अनाज का लाभ कब कैसे और कहां से मुहैया करवाएगी ! जबकि पंजाब में अभी तक राशन कार्ड धारकों की ईकेवाईसी करवाने का काम भी पूरा नहीं हो पाया है रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय दौरान 30% के करीब परिवारों द्वारा राशन डिपो पर जाकर अपनी ई केवाईसी नहीं करवाई गई है l

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन