Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में जीते जानिक सिनर, दूसरे दौर में बनाई जगह: विंबलडन 2026 राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

पंजाब

पंजाब के पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, मान सरकार ने किया बड़ा ऐलान

24 दिसंबर, 2025 08:41 PM

पंजाब सरकार ने राज्य के पेंशनभोगियों को सुविधा देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। सरकार ने पेंशन भुगतान से जुड़े बैंकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर पेंशनर सेवा पोर्टल पर शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य बैंकों की भूमिका तय करना और उनके कार्यभार के अनुसार समयसीमा निर्धारित करना रहा।

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकता यह है कि पेंशनर्स को अपनी सेवाओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और वे घर बैठे डिजिटल माध्यम से सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर सकें। इस पहल से राज्य के लाखों पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि, पोर्टल के शुरू होने और जिला स्तर पर आयोजित सेवा मेलों के बाद अब तक 1.11 लाख से अधिक पेंशनभोगी सफलतापूर्वक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।

इस संख्या को तेजी से बढ़ाने की जरूरत बताते हुए बैंकों को निर्देश दिए कि वे वरिष्ठ और सेवानिवृत्त पेंशनर्स, विशेषकर डिजिटल तकनीक से कम परिचित लोगों को पूरा सहयोग दें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई या तकनीकी समस्या के लिए संबंधित स्तर पर सख्त जवाबदेही तय की जाएगी।  इस दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि बैंक स्तर पर कोई भी लापरवाही या तकनीकी रुकावट जो इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में रुकावट डालेगी उसके प्रति सख्त जवाबदेही तय की जाएगी। आश्वासन दिया कि इस प्रक्रिया के दौरान पेंशन भुगतान नियमित रूप से जारी रहेगा और किसी भी पेंशनर को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

सभी संबंधित विभागों और बैंकों से अपील की कि वे मिशन मोड में काम करते हुए पंजाब को डिजिटल कल्याण सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में योगदान दें, ताकि राज्य के करीब 3.15 लाख पेंशनर्स को यह सुविधा सहज रूप से मिल सके। बैठक में वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल