Thursday, July 02, 2026
BREAKING
EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर व्हाट्सएप ने दी सफाई, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं हो पाएगा सर्च पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्’, लिखा-धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति संभव धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए उपराज्यपाल ने जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना हैरी केन के डबल से इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराया, राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको से होगी भिड़ंत महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

पंजाब

पंजाब के इस गांव में फैली बीमारी, 1 की मौ+त, दर्जनों लोग बीमार

21 जुलाई, 2025 01:20 PM

बनूड़ : नजदीकी गांव चंगेरा में डायरिया फैलने के कारण एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है और करीब एक दर्जन लोग इससे पीड़ित हैं, जो अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।

मृतक सरवन सिंह के बेटे जसप्रीत सिंह ने बताया कि लगभग एक महीने पहले गांववासियों को पानी की आपूर्ति के लिए नई पाइपलाइन बिछाई गई थी, जो कई जगहों से लीकेज होने के कारण पिछले 15 दिनों से गांव में गंदा पानी सप्लाई हो रहा था। इसी कारण वे खुद, उनके पिता सरवन सिंह और परिवार के अन्य चार सदस्य बीमार हो गए। दो दिन पहले उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। परिवार के बाकी चार सदस्य अभी निजी डॉक्टरों से इलाज करवा रहे हैं।

इसी तरह, एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती गुरपाल सिंह के बेटे संदीप सिंह ने बताया कि गांव में गंदे पानी की सप्लाई के चलते लगभग दर्जन भर लोग बीमार हुए हैं। उनके परिवार के सात सदस्य प्रभावित हुए, जिनमें से बाकी की हालत ठीक है, लेकिन पिता की हालत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।जब इस मामले में गांव के सरपंच हरमिंदर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि गंदे पानी की सप्लाई की जानकारी उन्हें हाल ही में मिली है और उन्होंने इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। जब जल सप्लाई विभाग के अधिकारी नवजोत सिंह से इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले महीने ही गांव चंगेरा में पीने के पानी के लिए नई पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके लीकेज और गंदा पानी सप्लाई होने की सूचना उन्हें कल शाम को मिली। एक टीम भेजकर पाइपलाइन की जांच करवाई जा रही है और जहां-जहां लीकेज पाया गया है, उसे आज शाम तक ठीक कर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार