Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

पंजाब की राजनीति में भूचाल! कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा

01 दिसंबर, 2025 02:03 PM

अमृतसर : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम सुर्खियों में है। एक मीडिया इंटरव्यू में कैप्टन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए 2018 का पुराना, लेकिन अनसुना किस्सा सांझा किया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने उन पर एक मंत्री को कैबिनेट से हटाने का जबरदस्त दबाव बनाया था और जब उन्होंने इनकार किया तो ट्वीट करने की धमकी तक दे डाली, साथ ही, कैप्टन ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के संदर्भ में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (एस.ए.डी.) के बीच गठबंधन को राज्य में सत्ता हासिल करने की 'एकमात्र राह' बताया, बिना इसके 2027 या 2032 तक सरकार बनाने की कल्पना को 'भ्रम' करार दिया।


कैप्टन ने बताया कि यह घटना 2018 की है, जब वे पंजाब के मुख्यमंत्री थे। राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की और एक समाचार पत्र की कटिंग दिखाई, जिसमें एक मंत्री पर कथित अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए गए थे। कैप्टन के अनुसार, वे आरोप बेबुनियाद थे और जांच चल रही थी, लेकिन राहुल ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। जब कैप्टन ने स्पष्ट किया कि बिना ठोस सबूत के ऐसा कदम राजनीतिक रूप से हानिकारक साबित होगा तो राहुल ने कड़ा रुख अपनाया।


उन्होंने कहा कि अगर आप कार्रवाई नहीं करेंगे तो मैं खुद ट्वीट करके घोषणा कर दूंगा कि मंत्री को बर्खास्त किया जा रहा है। कैप्टन ने इसे 'गलत संदेश' भेजने वाला बताया, क्योंकि इससे पार्टी के अंदर अनुशासनहीनता का आभास होता। अंततः, कैप्टन ने मंत्री को बुलाया और हाईकमान की इच्छा से अवगत कराया, जिसके बाद मंत्री ने मात्र पांच मिनट में अपना इस्तीफा सौंप दिया।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला तत्कालीन मंत्री राणा गुरजीत सिंह से जुड़ा था, जो माइनिंग विभाग संभाल रहे थे और वर्तमान में कपूरथला से कांग्रेस विधायक हैं। इस खुलासे से कांग्रेस में हलचल मचने की संभावना है, खासकर जब पंजाब की राजनीति पहले से ही जटिल है। उन्होंने राहुल के इस रवैये को 'अनुभवहीन' करार देते हुए कहा कि इससे न केवल मंत्री का अपमान हुआ, बल्कि पार्टी की छवि को भी ठेस पहुंची।


दूसरी तरफ कैप्टन ने पंजाब की बदलती राजनीतिक समीकरणों पर गहन विश्लेषण पेश किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनावों में सफलता पाने के लिए अकाली दल के साथ मजबूत गठबंधन करना होगा। उनका तर्क है कि भाजपा का ग्रामीण पंजाब में अभी कोई ठोस आधार नहीं है, जबकि अकाली दल का सिख समुदाय और ग्रामीण इलाकों में गहरी पैठ है। भाजपा को राज्य की जटिल सामाजिक-राजनीतिक संरचना समझनी होगी। कैडर निर्माण में दो-तीन चुनाव लगेंगे, इसलिए गठबंधन ही एकमात्र विकल्प है। बिना इसके 2027 या 2032 की सरकार बनाने का सपना देखना व्यर्थ है," कैप्टन ने स्पष्ट शब्दों में कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे खुद स्वस्थ और सक्रिय हैं तथा 2027 के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पंजाब ने उन्हें जो कुछ दिया, उसके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के हित में वे हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।


कैप्टन के बयान छेड़ सकते पंजाब की राजनीति में नई बहस
कैप्टन के ये बयान एक प्रमुख मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में आए हैं, जो पंजाब की राजनीति में नई बहस छेड़ सकते हैं। भाजपा और अकाली दल के बीच संबंधों को लेकर लंबे समय से अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन कैप्टन का यह आह्वान गठबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल