Monday, July 06, 2026
BREAKING
पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

मनोरंजन

पंजाबी सिंगर Rajvir Jawanda का हुआ निधन, वेंटिलेटर पर 11 दिनों से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग

08 अक्टूबर, 2025 11:53 AM

Rajvir Jawanda Death: पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का निधन हो गया है. 11 दिन से सिंगर मोहाली के हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे. 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए एक बड़े सड़क हादसे में राजवीर जवांदा को गंभीर चोट आई थी. सिर और रीढ की हड्डी में गंभीर चोट आने के बाद से ही राजवीर अस्पताल में भर्ती थे. मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान आज सुबह राजवीर जिंदगी से जंग हार गए और उनका निधन हो गया. राजवीर महज 35 साल के थे और अब उनके जाने की खबर से उनके फैंस भी सदमे में आ गए हैं.

कैसे हुआ एक्सीडेंट?
राजवीर जवांदा के साथ जब हादसा हुआ तब वो मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिमला से सोलन जा रहे थे. बद्दी के पास वो मोटरसाइकिल पर अपना बैलेंस खो बैठे जिसकी वजह से भयानक हादसा हो गया. आनन-फानन में सिंगर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन हॉस्पिटल में पहुंचते ही राजवीर को दिल का दौरा भी पड़ गया. इसके बाद उन्हें मोहाली के फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भी राजवीर 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे.

सेलेब्स ने की थी सलामती की दुआ
राजवीर के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं हादसे के बाद भी दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क, नीरू बाजवा और कंवर ग्रेवाल जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनकी सलामती की दुआ की थी. दिलजीत दोसांझ ने तो हांगकांग में हो रहे अपने कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ से अपील की थी कि वो राजवीर के लिए दुआ करें.

कौन थे राजवीर जवांदा?
राजवीर ने साल 2014 में ‘मुंडा लाइक मी’ गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी. ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसके साथ उन्होंने ‘खुश रह कर’, ‘तू दिसा पैंदा’, ‘सरनेम’, ‘सरदारी’, ‘आफरीन’, ‘डाउन टू अर्थ’, ‘लैंडलॉर्ड’ और ‘कंगनी’ जैसे हिट गाने दिए थे. म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ राजवीर ने पंजाबी फिल्मों में भी काम कर अपनी पहचान बनाई. राजवीर ने ‘जींद जान’ और ‘मिंडो तसीलदारनी’ जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिल में अपनी जगह बनाई थी.

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार