Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

पंजाबियो के नाम CM भगवंत मान का खास संदेश! जानें क्या बोले

25 अगस्त, 2025 07:03 PM

पंजाब में राशन कार्ड को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। सीएम मान का कहना है कि केंद्र पंजाब में 8 लाख राशन कार्ड काटने की साजिश रच रहा है। इस बीच, सीएम मान ने एक खुला पत्र लिखकर पंजाबियों के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के बाद अब भाजपा राशन चोरी करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।

 

जानिए क्या लिखा है पत्र में
सीएम मान एक पत्र लिखकर पंजाबियों को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही है। केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि पंजाब के 55 लाख लोगों का मुफ्त राशन बंद कर दिया जाएगा। आपका नाम भी उस सूची में है। अभी तक पंजाब में 1.53 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा था, लेकिन भाजपा सरकार ने 55 लाख लोगों के लिए यह सुविधा खत्म करने का फैसला किया है। हर 3 गरीब परिवारों में से एक का राशन छीना जा रहा है। यह सिर्फ एक सरकारी फैसला नहीं है, यह पंजाब के गरीबों, मजदूरों, किसानों और आम परिवारों की थाली पर सीधा हमला है।


केंद्र सरकार ने जुलाई से पंजाब के 23 लाख गरीबों का राशन यह कहकर बंद कर दिया था कि उन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाया था। भाजपा सितंबर से लगभग 32 लाख और पंजाबियों का राशन यह कहकर बंद करने जा रही है कि ये लोग गरीब नहीं हैं। भाजपा कुल 55 लाख गरीबों का राशन बंद करने की योजना बना रही है। जरा सोचिए, हम पंजाब के लोग अनाज उगाकर पूरे देश का पेट भरते हैं और आज केंद्र सरकार उसी पंजाब की थाली से रोटी का निवाला भी छीन रही है। क्या यह न्याय है?


भाजपा कहती है कि इनमें से कुछ लोगों के पास कार है, कुछ आयकर देते हैं, कुछ के पास ढाई एकड़ से ज्यादा जमीन है और कुछ परिवारों में कोई न कोई काम करता है - तो ये लोग गरीब नहीं हैं। अगर परिवार में एक बच्चा काम करता है या उसके पास कार है, तो क्या पूरा परिवार अमीर हो गया? क्या पूरे परिवार के कार्ड काट देना सही है? भाजपा पंजाब की हक़ीक़त नहीं समझती। दिल्ली के एसी कमरों में बैठकर गाँवों के गरीब लोगों के खाने का हिसाब लगाया जा रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को हर परिवार की असली स्थिति जानने का मौका तक नहीं दिया। बिना उचित सत्यापन के राशन कार्ड काटने का यह आदेश साफ करता है कि भाजपा किसी भी बहाने पंजाब से बदला लेना चाहती है।

आपका भाई भगवंत मान - आपके साथ खड़ा है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जब तक आपके भाई, आपके बेटे भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं, मैं किसी का भी हक नहीं छीनने दूंगा। किसी का राशन कार्ड नहीं कटेगा, किसी घर का चूल्हा नहीं बुझेगा, किसी माँ की रसोई खाली नहीं रहेगी, कोई बच्चा भूखा नहीं सोएगा। हम एक करोड़ 29 लाख लाभार्थियों का सत्यापन कर चुके हैं और बाकी काम भी छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा।


मैंने केंद्र सरकार से समय मांगा है और हमारी टीम घर-घर जाकर हर परिवार की स्थिति जानेगी। यह सिर्फ राशन की लड़ाई नहीं है, यह पंजाबियों के हक़ और सम्मान की लड़ाई है। भाजपा खुलेआम पंजाब के साथ धक्केशाही कर रही है और पंजाबी धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करते। अगर दिल्ली में बैठी भाजपा सरकार हमसे हमारी रोटी छीनेगी, तो पंजाब एकजुट होकर जवाब देगा। अगर भाजपा वाले आपके गाँव या घर में आएँ, तो उन्हें साफ-साफ बता दें कि पंजाबी किसी भी हालत में धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार