Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 80 फीसदी मतदान, कुल्लू जिला में सबसे ज्यादा 86 फीसदी वोटिंग

29 मई, 2026 07:42 PM

शिमला : पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव में गुरुवार को 1276 ग्राम पंचायतों में 80 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सभी जगह चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक मतपत्र और मतपेटियों के माध्यम से मतदान कराया गया। शाम सात बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में लगभग 80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि जिला कुल्लू में सबसे अधिक लगभग 86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि जिला सिरमौर में करीब 85 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लाहुल-स्पीति में सबसे कम लगभग 69 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। महिलाओं की भागीदारी इस बार भी काफी उत्साहजनक रही। प्रदेश के नौ जिलों में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा।

जिला कुल्लू में महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे अधिक लगभग 86 प्रतिशत दर्ज किया गया। आयोग ने इसे महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी और सशक्तिकरण का संकेत बताया है। सबसे अधिक मतदान जिला सोलन के विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत ढेला में दर्ज किया गया, जहां करीब 96 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों की मतगणना कई पंचायतों में देर रात जक जारी रही। वहीं 250 जिला परिषद वार्डों और 1684 पंचायत समिति वार्डों की मतगणना 31 मई, 2026 को करवाई जाएगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन, चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू