पंचकूला : संविधान दिवस के अवसर पर आज हरियाणा कांग्रेस द्वारा पंचकूला में 'संविधान रक्षा मार्च' का आयोजन किया जा रहा है। यह मार्च संविधान, लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे को लेकर निकाला जा रहा है।
बता दें कि थोड़ी देर पहले मार्च के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा होना हुए शुरू हो गए थे। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त कार्यक्रम में पहुंच गए हैं।
इस संविधान रक्षा मार्च में हरियाणा नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में आयोजित इस मार्च के जरिए पार्टी संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती का संदेश देगी।