Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

पंचकूला में बनेगा फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंम्पस

20 जुलाई, 2023 05:03 PM

चंडीगढ़: पंचकूला में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस शुरू होगा। कैंपस के लिए भूमि की तलाश के लिए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने वीरवार को नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी, पंचकूला जिला उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने बताया कि गुजरात के गांधी नगर स्थित नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस पंचकूला में स्थापित करने के लिए वे केंद्रीय गृह मंत्रालय और यूनिवर्सिटी के कुलपति से लगातार संपर्क में हैं। यूनिवर्सिटी का नया कैंपस पंचकूला में स्थापित होगा। इसके लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि नया भवन बनने तक किसी भी बिल्डिंग में कक्षाएं शुरू की जा सकती है।

अस्थायी रूप से कक्षाएं शुरू करने के लिए 50 हजार वर्ग फुट क्षेत्र की आवश्यकता होगी। इसके लिए भवन की तलाश के लिए जिला उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के नेतृत्व में एक टीम भी गठित की गई है। इस टीम में गृह विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी, पंचकूला डीसीपी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त शामिल रहेंगे। इसके लिए सेक्टर 26 स्थित पॉलिटेक्निक, निफ्ट, एग्रो मॉल, साकेत अस्पताल और विभिन्न सामुदायिक केंद्रों पर विचार किया गया। बिल्डिंग और भूमि को चिह्नित करने के लिए नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की फैकल्टी टीम जल्द ही पंचकूला का दौरा करेगी। गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने बताया कि 3 माह के भीतर कक्षाएं शुरू की जा सकती है।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि गत 9 वर्षों में पंचकूला में बड़े स्तर के संस्थान स्थापित हुए हैं। इनसे पंचकूला को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि शहर में रोड और मूलभूत ढांचा भी तेजी से विकसित हुआ है, जिस कारण से यहां बड़े संस्थान स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल बन सका है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस शुरू होने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे, जिसका लाभ पंचकूला के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों की स्थापना से अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार