Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

नोएडा एयरपोर्ट से जम्मू और नवी मुंबई के लिए भी उड़ानें शुरू, अब इन 5 शहरों तक कर सकेंगे सफर

17 जून, 2026 10:06 AM

जेवर के नोएडा एयरपोर्ट से यात्री अब देश के 5 शहरों के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। नवी मुंबई और जम्मू के लिए भी मंगलवार से उड़ानें शुरू हो गई हैं। इंडिगो के अलावा अब अकासा एयर के विमान भी अब नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगे हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को दो नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो गईं। अकासा एयर ने नवी मुंबई और इंडिगो ने जम्मू के लिए उड़ानें शुरू की। अकासा नोएडा एयरपोर्ट से विमान शुरू करने वाली दूसरी एयरलाइंस है।
अकासा एयर ने नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ानें शुरू की हैं। एयरलाइंस की पहली उड़ान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 7:25 बजे रवाना हुई और सुबह 9:35 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट से अकासा की पहली उड़ान सुबह 10:15 बजे रवाना हुई और दोपहर 12:30 बजे नवी मुंबई पहुंची। एयरलाइंस ने केक काटकर पहली उड़ान की शुरुआत की गई।

अकासा एयर की मुख्य शासन और रणनीतिक अधिग्रहण अधिकारी प्रिया मेहरा ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट से संचालन शुरू करना कंपनी की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह नया एयरपोर्ट एनसीआर और आसपास के राज्यों के यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के बड़े अवसर प्रदान करेगा।

लोगों को मिल सकेगा रोजगार
यापल के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि अकासा एयर का आगमन यात्रियों और पूरे क्षेत्र के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे यात्रियों को अधिक उड़ान विकल्प मिलेंगे और उत्तर प्रदेश और उत्तरी भारत में आर्थिक विकास तथा बेहतर संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मरम्मत, रखरखाव ओमहाल (एमआरओ) हब की जिम्मेदारी भी अकासा एयर को सौंपी गई है। इसके लिए कंपनी का यापल के साथ समझौता हो चुका है। कंपनी दूसरे चरण के अधिग्रहित कुल 1365 हेक्टेयर जमीन पर एमआरओ बनाएगी, यह एमआरओ हब 40 एकड़ में होगा। इसके बनने के बाद एयरपोर्ट पर ही यात्री विमानों की मरम्मत हो सकेगी। फिलहाल इस सुविधा के लिए भारत की चीन समेत अन्य देशों पर निर्भरता है। इसके बाद आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

नोएडा से पांच शहरों के लिए विमान मिलेंगे
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, जम्मू और नवी मुंबई के लिए रोजाना विमान सेवा मिलेगी। दोनों एयरलाइंस अपनी-अपनी समय सारिणी जारी कर चुकी हैं। हालांकि, एक जुलाई से 11 नए शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट से प्रतिदिन 28 विमान उड़ान भरेंगे। खास बात यह होगी कि अब एयरपोर्ट से दिन और रात दोनों ही समय फ्लाइट मिल सकेंगी। एयरपोर्ट कैट-3 जैसे उपकरणों से लैस है। इनकी मदद से रात में भी विमानों को उतारने में मदद मिलती है।

एयरपोर्ट से पहली कार्गो उड़ान आज
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को पहली कार्गो उड़ान शुरू होगी। पहली उड़ान चेन्नई या हैदराबाद जाने की उम्मीद है। इसके लिए एफकॉम कंपनी के साथ समझौता किया गया है। यह मालवाहक (कार्गो) एयरलाइन है। यह विशेष माल परिवहन एवं आपूर्ति शृंखला सेवाएं प्रदान करने के लिए बोइंग 737-800 मालवाहक विमानों का उपयोग करती है। यह कंपनी ही एयरपोर्ट से कार्गो उड़ानें का संचालन करेगी। पहली उड़ान 17 जून की होगी, जो चेन्नई से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह