Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू

15 जून, 2026 11:39 AM

उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NIA) पर सोमवार, 15 जून 2026 से आधिकारिक रूप से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो गई हैं। इस नए एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन ने उड़ान संचालन शुरू कर दिया है। पहली फ्लाइट लखनऊ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची, जबकि कुछ देर बाद बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान रवाना हुई।

इसी के साथ इंडिगो अब नोएडा एयरपोर्ट को देश के 16 से अधिक गंतव्यों से सीधे जोड़ेगी। साथ ही अमृतसर, जोधपुर, बरेली, भोपाल, जयपुर, धर्मशाला, चंडीगढ़, किशनगढ़, पंतनगर और जम्मू जैसे शहरों के बीच 14 वन-स्टॉप कनेक्टिविटी भी उपलब्ध कराएगी। इससे टियर-2 और टियर-3 शहरों को बड़े महानगरों से बेहतर हवाई संपर्क मिलेगा।

बताना चाहेंगे, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली कमर्शियल फ्लाइट को रवाना करने से पहले केक काटा और यात्रियों को खास फ्लाइट टिकट भी दिए। किंजरापु ने कहा, “आज बहुत खुशी का दिन है। 170 किसान यहां से लखनऊ के लिए पहली उड़ान में जा रहे हैं। बेंगलुरु के लिए भी उड़ान खड़ी है। ये फ्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी और वहां सुबह 11:05 बजे उतरेगी। नायडू ने बताया कि 4 गंतव्य के लिए यहां से आज उड़ानें शुरू होगी। ये हमारे देश के शीर्ष 5 हवाई अड्डों में शामिल होने वाला है।”

अधिकारियों के बयान
वहीं इंडिगो के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर आलोक सिंह ने कहा, “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भारत की विमानन कहानी में एक नया अध्याय है। दिल्ली-एनसीआर अब दुनिया के उन चुनिंदा बड़े महानगरों में शामिल हो गया है, जहां एक से अधिक एयरपोर्ट सेवाएं दे रहे हैं।”

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा, “इंडिगो की पहली उड़ानों का स्वागत करना हमारे लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। हम इंडिगो के साथ मिलकर यात्रियों को सहज यात्रा अनुभव देने और क्षेत्र में विमानन, व्यापार तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्साहित हैं।”

एयरपोर्ट की क्षमता
एयरपोर्ट के पहले चरण में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता है। इसमें एक रनवे, आधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर शामिल हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित यह एयरपोर्ट पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रमुख एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह शुरुआत दिल्ली-एनसीआर की बढ़ती हवाई यातायात की मांग को पूरा करने और क्षेत्रीय विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह