Wednesday, May 27, 2026
BREAKING
बढ़ते तापमान पर प्रधानमंत्री की सलाह, बुजुर्गों और बच्चों का रखें विशेष ध्यान, पशु-पक्षियों और जरूरतमंदों का भी रखें ध्यान International Yoga Day: कोलकाता में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन नितिन नबीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, संगठन पर रहेगा फोकस SIR और ECI पर लगे सभी आरोपों को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, लगाई ‘सुप्रीम’ मुहरः अधिवक्ता ट्रंप के खास प्रतिनिधि सर्जियो गोर भारत-अमेरिका साझेदारी की अहम कड़ी, द्विपक्षीय रिश्तों को दी रफ्तार इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार, रुबियो दौरे ने बढ़ाया भारत का विश्वास नॉर्वे शतरंज 2026: फिरोजा ने प्रज्ञानानंद को क्लासिकल में हराया, दिव्या देशमुख ने हम्पी को दी मात ईरान में फंसे 10 भारतीय नाविक रिहा, जल्द लौटेंगे वतन पाकिस्तान में बलूच छात्रों और महिलाओं को जबरन गायब करने का आरोप, मानवाधिकार संगठनों ने किया विरोध Ebola Crisis : रूस ने नए स्ट्रेन ‘बुंडीबुग्यो’ के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने का किया दावा

मनोरंजन

नेहा धूपिया ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, अमृतसरी छोले-भटूरे का लिया स्वाद

27 मई, 2026 04:20 PM

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इसी सिलसिले में वह पंजाब के अमृतसर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। उन्होंने इस यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली तस्वीर स्वर्ण मंदिर की थी। इस तस्वीर में नेहा पवित्र सरोवर के पास खड़ी नजर आ रही है। उन्होंने सिर पर पेस्टल कलर का दुपट्टा ओढ़ रखा है और हाथ जोड़कर श्रद्धा के साथ प्रार्थना करती दिखाई दे रही है।

वहीं अन्य तस्वीरों में वह अमृतसर के मशहूर खाने का भी आनंद लेती दिख रही है। एक वीडियो में वह लोकल शॉप पर छोले-भटूरे खाते हुई नजर आ रही है। वीडियो में उनके चेहरे की खुशी साफ बता रही है कि उन्हें पंजाब का यह स्वाद बेहद पसंद आया है। एक दूसरी तस्वीर में वह मजाकिया अंदाज में पोज देती दिख रही है।

इस पोस्ट के साथ नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा, 'इस यात्रा की हर बात खास रही।' कैप्शन में उन्होंने रेड हार्ट, हाथ जोड़ने और एंजल इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

यह पहली बार नहीं है जब नेहा किसी धार्मिक जगह पर पहुंची हों। इससे पहले वह वृंदावन गई हैं। वहां उन्होंने सेवा कार्यों में हिस्सा लिया था।

अगर नेहा धूपिया के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीतकर ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' से बॉलीवुड में शुरुआत की। आगे चलकर 'जूली', 'क्या कूल हैं हम', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'सिंह इज किंग', 'चुप चुप के' और 'तुम्हारी सुलु' जैसी फिल्मों में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई।

फिल्मों के अलावा, नेहा टीवी की दुनिया में भी काफी सक्रिय रही हैं। वह कई रियलिटी शो में जज और होस्ट के रूप में नजर आ चुकी हैं। उनका चर्चित चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' भी काफी लोकप्रिय रहा। हाल ही में उन्होंने अपने पति अंगद बेदी के साथ मिलकर कपल-बेस्ड पॉडकास्ट फॉर्मेट लॉन्च किया, जिसमें वे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स से बातचीत करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

बॉबी देओल ने साझा किया 'अल्फा' का अनुभव, कहा- आलिया ने एक्शन सीन में जान डाली

बॉबी देओल ने साझा किया 'अल्फा' का अनुभव, कहा- आलिया ने एक्शन सीन में जान डाली

'डॉन 3 विवाद: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने रणवीर सिंह पर लगाए बैन को लेकर उठाए सवाल

'डॉन 3 विवाद: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने रणवीर सिंह पर लगाए बैन को लेकर उठाए सवाल

'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में संगीत कहानी की जान, असीस कौर बोलीं- ''प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी को दिखाता है'

'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में संगीत कहानी की जान, असीस कौर बोलीं- ''प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी को दिखाता है'

जोधपुर शेड्यूल पूरा कर आगे बढ़ीं सान्या मल्होत्रा, 'सुंदर पूनम' के सेट से शेयर की मजेदार झलकियां

जोधपुर शेड्यूल पूरा कर आगे बढ़ीं सान्या मल्होत्रा, 'सुंदर पूनम' के सेट से शेयर की मजेदार झलकियां

अक्षय कुमार संग थिरकेंगी अक्षरा सिंह, गाना 'घिस घिस घिस' की पहली झलक रिलीज

अक्षय कुमार संग थिरकेंगी अक्षरा सिंह, गाना 'घिस घिस घिस' की पहली झलक रिलीज

'कॉकटेल 2' का पहला रोमांटिक ट्रैक 'तुझको' आउट, प्यार के रंग में डूबे नजर आए शाहिद-रश्मिका

'कॉकटेल 2' का पहला रोमांटिक ट्रैक 'तुझको' आउट, प्यार के रंग में डूबे नजर आए शाहिद-रश्मिका

अंबरीश वर्मा बोले – सपने Vs एवरीवन की जीत मेरे ख्वाबों से भी ज़्यादा बड़ी निकली!

अंबरीश वर्मा बोले – सपने Vs एवरीवन की जीत मेरे ख्वाबों से भी ज़्यादा बड़ी निकली!

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

इम्तियाज अली की निर्देशन शैली खास, वो किरदार की गहराई में उतरने की आजादी देते हैं : वेदांग रैना

इम्तियाज अली की निर्देशन शैली खास, वो किरदार की गहराई में उतरने की आजादी देते हैं : वेदांग रैना