Wednesday, April 22, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्रुप-डी कर्मचारियों को गेहूं हेतु ब्याज मुक्त ऋण देकर आवश्यक जरूरतों के लिए समय पर सहायता सुनिश्चित की गई: हरपाल सिंह चीमा मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए अस्पताल से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ - मुख्यमंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा पंजाब में 24 अप्रैल को करवाई जाएगी सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संपत्ति रखने व मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप इजरायली सेना हाई अलर्ट पर, हम लड़ने को तैयार: IDF चीफ ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, '1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी' ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

मनोरंजन

नेहा धूपिया का खुलासा: यशराज स्टूडियो में शूटिंग के दौरान शुरू हो गया था लेबर पेन

22 अप्रैल, 2026 05:07 PM

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के लिए मां बनना सिर्फ एक निजी अनुभव नहीं होता, बल्कि इसके साथ कई जिम्मेदारियां और चुनौतियां भी जुड़ी होती हैं। खासकर तब, जब करियर और परिवार दोनों को साथ लेकर चलना हो। इसी कड़ी में नेहा धूपिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान काम को लेकर अपने अनुभव को साझा किया है। दरअसल, हाल ही में नेहा धूपिया, परिणीति चोपड़ा के नए टॉक शो 'मॉम टॉक्स ' में नजर आईं। इस शो में सेलेब्स अपने पेरेंटिंग अनुभव साझा करते हैं। शो के दौरान नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी के समय का एक ऐसा अनुभव बताया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि वे अपने काम को लेकर इतनी समर्पित थीं कि प्रेग्नेंसी के आखिरी समय तक काम करती रहीं। नेहा धूपिया ने कहा, ''मैंने करीब साढ़े आठ महीने की प्रेग्नेंसी तक काम किया। मैं चाहती थी कि मां बनने के बाद भी मेरा काम जारी रहे और मैं जल्द ही अपने प्रोफेशन में वापस लौट सकूं। मुझे शूटिंग के दौरान ही लेबर पेन शुरू हो गए थे। यह सब यशराज स्टूडियो में हुआ, जहां मैं काम कर रही थी। यह अनुभव मेरे लिए काफी अलग और यादगार रहा।''

शो में नेहा धूपिया ने कहा, ''एक कामकाजी मां के लिए सबसे बड़ी चुनौती समाज की उम्मीदें होती हैं। मां बनने के बाद भी एक महिला को अपने सपनों और काम को जारी रखने का पूरा अधिकार है। मां बनने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल जानी चाहिए, ऐसा जरूरी नहीं है। महिलाओं को खुद तय करना चाहिए कि वे अपनी जिंदगी कैसे जीना चाहती हैं।''

नेहा ने कहा, "मां बनने के बाद काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो यह संभव है। आज की महिलाएं पहले से ज्यादा आत्मनिर्भर हैं और वे अपने फैसले खुद लेना जानती हैं। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें समाज से भी पूरा सहयोग मिले, ताकि वे बिना किसी दबाव के अपने करियर और परिवार दोनों को संभाल सकें।"

नेहा धूपिया की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 10 मई 2018 को अभिनेता अंगद बेदी से शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं, बेटी मेहर धूपिया बेदी और बेटा गुरिक सिंह धूपिया बेदी। नेहा अक्सर अपने बच्चों और परिवार के साथ बिताए गए पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

कुब्रा सैत ने की अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर पर खुलकर बात, इसे बताया अपना सुपर पावर

कुब्रा सैत ने की अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर पर खुलकर बात, इसे बताया अपना सुपर पावर

शादी की 55वीं सालगिरह पर राकेश रोशन ने साथ निभाने के लिए पत्नी पर लुटाया प्यार

शादी की 55वीं सालगिरह पर राकेश रोशन ने साथ निभाने के लिए पत्नी पर लुटाया प्यार

पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील

पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार 'भूत बंगला', पांच दिनों में किया शानदार कलेक्शन

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार 'भूत बंगला', पांच दिनों में किया शानदार कलेक्शन

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो

इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की खूबसूरत तस्वीर

इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की खूबसूरत तस्वीर

एआई के बढ़ते चलन पर बोले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा-टेक्नोलॉजी अच्छी, पर बुरा देखना भी जरूरी

एआई के बढ़ते चलन पर बोले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा-टेक्नोलॉजी अच्छी, पर बुरा देखना भी जरूरी

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

एक घटना की वजह से करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था बॉलीवुड, नौ दिनों ने बदला मन

एक घटना की वजह से करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था बॉलीवुड, नौ दिनों ने बदला मन

मनीषा कोइराला का कला के प्रति प्रेम, दिखाई नेपाल संस्कृति की अद्भुत झलक

मनीषा कोइराला का कला के प्रति प्रेम, दिखाई नेपाल संस्कृति की अद्भुत झलक