Thursday, August 27, 2026
BREAKING
छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी ने उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के खिलाफ बुलंद की थी आवाज़: तरुनप्रीत सिंह सौंद पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा समस्त पंजाबियों को रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार की बधाई नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में जन-धन योजना के 12 साल पूरे, 59 करोड़ से ज्यादा खाते खुले दिल्ली के भारत मंडपम में होगा 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, वैश्विक नेताओं का जुटेगा जमावड़ा भारत ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, कहा-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’ नेपाल आपदा से बिहार में बाढ़ का कहर, दुर्गापुर के 6 कैलाश मानसरोवर यात्री लापता नेपाल बाढ़: भारतीय दूतावास समेत कई राज्यों ने शुरू की इमरजेंसी हेल्पलाइन नेपाल बाढ़: 130 से अधिक भारतीय लापता, भारत ने शुरू की बड़ी राहत कार्रवाई

दुनिया

नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में

27 अगस्त, 2026 05:49 PM

नेपाल पर्यटन बोर्ड (एनटीबी) ने बुधवार को फ्लैश फ्लड में कुल 644 पर्यटकों (517 विदेशी) के लापता होने की जानकारी दी है। इससे पहले जारी की गई प्रारंभिक लिस्ट में कुल 291 विदेशी पर्यटकों से संपर्क न हो पाने की बात कही गई थी। सूची के मुताबिक नेपाल समेत 33 देशों के नागरिक लापता हैं।

इनमें भारत के कुल 178 लोग शामिल हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एनटीबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और गोरखा में भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में आई भयानक बाढ़ के बाद, नेपाल सरकार के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नेपाल पर्यटन बोर्ड, पर्यटक पुलिस और पर्यटन से जुड़े लोग उन पर्यटकों और यात्रियों की जानकारी और स्थिति का पता लगाने में जुटे हैं जो बाढ़ पीड़ित इलाकों में थे या वहां से यात्रा कर रहे थे। घायल और फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

इस सूची का आधार ट्रैकिंग और ट्रैवल कंपनियों से मिली प्रारंभिक जानकारी है। आपदाग्रस्त इलाकों से 644 पर्यटकों के लापता होने की खबर है। इनमें नेपाली सैलानी भी हैं। अपडेट की गई लिस्ट में बताया गया है कि ट्रैवल एजेंसियों, गाइडों, स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इस जानकारी की पुष्टि और जांच की जा रही है।

बोर्ड के अनुसार, भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के किनारे बसे चार जिलों के नदी-तट वाले इलाकों में भारी तबाही मची है जबकि अन्य इलाके सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जो लापता सूची जारी की गई है उसमें सबसे ज्यादा भारतीय हैं। इनकी संख्या 178 है जबकि दूसरे नंबर पर नेपाल (127), तीसरे पर अमेरिका (65) और चौथे पर यूक्रेन है, जिसके कुल 53 नागरिक लापता बताए जा रहे हैं। खराब मौसम और टूटे रास्तों के बीच लोगों की तलाशी जारी है। वहीं, नेपाली सेना ने रसुवा के टिमुरे से गुरुवार सुबह 116 लोगों को सुरक्षित निकाला है। इनमें 21 भारतीय हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

नेपाल त्रासदी: अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, पांच लाख डॉलर की आपात सहायता और डिजास्टर एडवाइजर भेजा

नेपाल त्रासदी: अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, पांच लाख डॉलर की आपात सहायता और डिजास्टर एडवाइजर भेजा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: ज‍िंदा, मगर गंभीर घायल हैं ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: ज‍िंदा, मगर गंभीर घायल हैं ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई

अमेरिका के बिना कनाडा आर्थिक रूप से नहीं टिक सकता : ट्रंप

अमेरिका के बिना कनाडा आर्थिक रूप से नहीं टिक सकता : ट्रंप

अफगानिस्तान में आए भूकंप में अब तक 15 लोग घायल, पूर्वी नंगरहार प्रांत में 4.9 तीव्रता से हिली धरती

अफगानिस्तान में आए भूकंप में अब तक 15 लोग घायल, पूर्वी नंगरहार प्रांत में 4.9 तीव्रता से हिली धरती

पाकिस्तान : इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग से 15 नवजात बच्चे जिंदा जले

पाकिस्तान : इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग से 15 नवजात बच्चे जिंदा जले

तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका बदले अपना रवैया

तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका बदले अपना रवैया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को नई चेतावनी: ऑटो सेक्टर पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को नई चेतावनी: ऑटो सेक्टर पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की धमकी

होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला : इंजन रूम क्षतिग्रस्त, नियंत्रण खोकर रुका जहाज; चालक दल पूरी तरह सुरक्षित

होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला : इंजन रूम क्षतिग्रस्त, नियंत्रण खोकर रुका जहाज; चालक दल पूरी तरह सुरक्षित

न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध

न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध

बांग्लादेश में गैस संकट गहराया, फैक्ट्रियां बंद होने लगीं; हजारों श्रमिकों पर असर

बांग्लादेश में गैस संकट गहराया, फैक्ट्रियां बंद होने लगीं; हजारों श्रमिकों पर असर