Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

मनोरंजन

नुसरत भरुचा को ‘ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टार ऑफ दि ईयर’ अवार्ड

20 जून, 2025 03:32 PM

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा को हाल ही में उनकी फिल्म ‘छोरी 2’ में दमदार अभिनय के लिए ‘ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टार ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अवॉर्ड लेते वक्त नुसरत ने एक भावुक भाषण दिया, जो वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों को छू गया। अपने करियर के सफर को याद करते हुए नुसरत ने कहा,अपने करियर की शुरुआत में मैं फिल्मों में मजाक का पात्र बनी रही, मुझे हमेशा चालाक, कंट्रोल करने वाली या चिड़चिड़ी लडक़ी के किरदार मिले, लेकिन आज मैं ऐसे किरदार के लिए अवॉर्ड ले रही हूं, जो एक लडक़ी की जिंदगी, उसके जीने के अधिकार और अपने लिए ज़िंदगी चुनने के हक की बात करता है। मैं यहां हूं, इस सफर पर, हर उस ‘छोरी’ के लिए जो अपनी पहचान बनाना चाहती है। मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं ये कहते हुए, क्योंकि ये सफर मेरे लिए भी खुद को साबित करने का एक जरिया रहा है।

आज इसका अवॉर्ड मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आप सबको अंदाज़ा नहीं है कि ये मेरे लिए कितना खास है। नुसरत ने जूरी, अपनी टीम, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, को-स्टार्स और फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों का दिल से धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस सफलता में उनका साथ दिया। अवार्ड के बाद बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो सबसे ज्यादा किससे डरती हैं, तो उन्होंने बड़ी सच्चाई के साथ जवाब दिया, भुला दिए जाने से। मैं नहीं जानती कि मैंने ये इतने बड़े मंच पर कैसे कह दिया। लेकिन यही बात मेरी फिल्मों के चुनाव में भी दिखती है। मैं ऐसी फिल्म में काम नहीं करना चाहती जिसे देखने के बाद लोग मुझे भूल जाएं। हम सबको एक न एक दिन जाना ही है, लेकिन मैं कुछ ऐसा छोड़ जाना चाहती हूं जिसे देखकर लोग कहें वो नुसरत थी, ये वही थी। छोरी 2’ ने न सिर्फ नुसरत के अभिनय को एक नई पहचान दी है, बल्कि यह दिखाया कि वह ऐसी कहानियां कहने में यकीन रखती हैं जो सच में मायने रखती हैं। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि नुसरत एक ऐसी अदाकारा हैं जो समाज से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से अपनी बात रख सकती हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर