Saturday, July 25, 2026
BREAKING
'सीएम विंडो की शिकायतों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई', गुरुग्राम में बोले नायब सिंह सैनी आजादी के बाद भारत की तेज आर्थिक प्रगति ने 'विकसित भारत 2047' की मजबूत नींव रखी: रिपोर्ट दुनिया भर में ठप हुई चैटजीपीटी की सेवाएं, 1,500 से अधिक यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत अमेरिका के सेक्शन 301 शुल्क में भारत को मिली राहत, कम टैरिफ श्रेणी में रखा गया; जल्द व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध: सरकार भारत-ब्रिटेन एफटीए से 2030 तक 115 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है द्विपक्षीय व्यापार, 7-10 लाख नई नौकरियों के सृजन होने की उम्मीद: एसोचैम एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मुनाफा तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत घटा गोलीबारी के बाद पहली बार कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में पहुंचे ट्रंप, लोकतंत्र पर दिया बड़ा संदेश Dharmendra Pradhan Resigns: प्रियंका चोपड़ा का ताली वाला इमोजी, रोहित सराफ समेत इन एक्टर्स ने जताई खुशी भारत-तंजानिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति, एफओसी में कई अहम मुद्दों पर चर्चा आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की भोजपुरी बवाल में हुई लड़ाई, एक्ट्रेस बोलीं- दूसरों पर लांछन लगाते समय…

राष्ट्रीय

नीट विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं के हित में लिया फैसला

25 जुलाई, 2026 07:17 PM

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट विवाद के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना त्यागपत्र भेजते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी लंबे संदेश में उन्होंने कहा कि उन्होंने हर स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई और देश के युवाओं के हितों को सर्वोपरि रखा।

छात्रों और शिक्षा सुधार के प्रति समर्पण का किया जिक्र
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि वह पिछले चार दशक से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उनका मानना है कि सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि वह देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का हमेशा सम्मान करते रहे हैं।

नीट-यूजी परीक्षा विवाद पर रखी सरकार की बात
प्रधान ने कहा कि 3 मई को हुई नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताएं सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी, परीक्षा रद्द की और दोबारा परीक्षा की तिथि घोषित की। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से परीक्षा सीबीटी मोड में कराने का निर्णय भी लिया गया। सरकार की प्राथमिकता 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराना रही, जिसमें केंद्र, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

जिम्मेदारी स्वीकार करने की बात दोहराई
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने पहले दिन से ही पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी ली और कभी इससे मुंह नहीं मोड़ा। उनका संकल्प था कि परीक्षा माफिया के कारण किसी भी मेधावी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम संतोषजनक रहे, जिसमें गरीब पृष्ठभूमि के कई छात्रों ने सफलता हासिल की। हालांकि, इस दौरान कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने का प्रयास किया, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा।

विरोध प्रदर्शन के बीच इस्तीफे का फैसला
जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद दुखी किया। उन्होंने कहा कि यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का विषय नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें मौजूदा स्थिति का फायदा न उठा सकें और छात्रों का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न फंसे, इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र भेजने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री और सहयोगियों का जताया आभार
धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही मंत्रिपरिषद के सहयोगियों, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा अपने साथ काम करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और वह भविष्य में भी ओडिशा की जनता, देश के युवाओं और भारत माता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजेपी का राष्ट्रव्यापी आंदोलन समाप्त, सरकार और प्रतिनिधिमंडल के बीच बनी बात

सीजेपी का राष्ट्रव्यापी आंदोलन समाप्त, सरकार और प्रतिनिधिमंडल के बीच बनी बात

फर्जी 'एयर सुविधा 2.0' वेबसाइटों से सावधान रहें यात्री, सरकार ने जारी की चेतावनी

फर्जी 'एयर सुविधा 2.0' वेबसाइटों से सावधान रहें यात्री, सरकार ने जारी की चेतावनी

सरकार कर्मचारी संगठनों के साथ नियमित संवाद के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. जितेंद्र सिंह

सरकार कर्मचारी संगठनों के साथ नियमित संवाद के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. जितेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से करेंगे संवाद

हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन से भारत ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक का सफल प्रदर्शन

हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन से भारत ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक का सफल प्रदर्शन

महानदी ऑफशोर बेसिन में पहले अप्रेजल वेल की ड्रिलिंग शुरू, बोले हरदीप पुरी- ऊर्जा सुरक्षा की मजबूत नींव

महानदी ऑफशोर बेसिन में पहले अप्रेजल वेल की ड्रिलिंग शुरू, बोले हरदीप पुरी- ऊर्जा सुरक्षा की मजबूत नींव

ग्रामीण उद्यमिता को मिली नई उड़ान, स्टार्ट-अप विलेज प्रोग्राम से लाखों लोगों को फायदा

ग्रामीण उद्यमिता को मिली नई उड़ान, स्टार्ट-अप विलेज प्रोग्राम से लाखों लोगों को फायदा

देश के युवाओं का संघर्ष रंग लाया और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ा- केजरीवाल

देश के युवाओं का संघर्ष रंग लाया और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ा- केजरीवाल

भारत को वैश्विक शिपबिल्डिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम; 69,725 करोड़ रुपए की योजना मंजूर

भारत को वैश्विक शिपबिल्डिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम; 69,725 करोड़ रुपए की योजना मंजूर

‘वीव्स ऑफ़ इंडिया’ महोत्सव में दिख रही भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत, 116 पारंपरिक बुनाई शैलियों का प्रदर्शन

‘वीव्स ऑफ़ इंडिया’ महोत्सव में दिख रही भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत, 116 पारंपरिक बुनाई शैलियों का प्रदर्शन