Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

नीट पेपरलीक के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगी हिमाचल कांग्रेस

29 मई, 2026 07:49 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि देश में सीबीएसई परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में एक या दो जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जाए। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों के उपायुक्तों के माध्यम से भारत के माननीय राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजें। ज्ञापन में देश की परीक्षा प्रणाली की अखंडता बनाए रखने में केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री की कथित विफलताओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

 

विनोद जिंटा ने कहा कि देशभर में लगभग 24 लाख छात्रों ने नीट परीक्षा में भाग लिया था, लेकिन पेपर लीक विवाद और मूल्यांकन प्रक्रिया में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के कारण लाखों छात्रों और उनके परिवारों को भारी मानसिक तनाव और चिंता का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, कुप्रबंधन और परीक्षा प्रणाली में बार-बार सामने आ रही गड़बडिय़ां देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में केंद्र सरकार की पूर्ण विफलता को दर्शाती हैं। जिंटा ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय केंद्रीय शिक्षा मंत्री विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ निराधार और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों से अपील की है कि ज्ञापन कार्यक्रम में पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि देश के प्रतिभाशाली युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाया जा सके।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना