Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

नवजोत कौर सिद्धू की तरफ से लीगल नोटिस भेजने के बाद मिट्ठू मदान का बड़ा बयान

10 दिसंबर, 2025 06:36 PM

जालंधर/अमृतसर : डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा अमृतसर कांग्रेस के जिला प्रधान सौरव मिट्ठू मदान को लीगल नोटिस भेजे जाने के बाद अब मिट्ठू मदान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह चुप नहीं बैठेंगे।

मिट्ठू मदान ने कहा कि अभी तक उन्हें कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। मैडम ने सिर्फ मुझे डराने के लिए लीगल नोटिस भेजा है, ताकि मिट्ठू चुप हो जाए, लेकिन मिट्ठू न तो चुप बैठेगा और न ही किसी तरह की माफी मांगेगा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा उन्हें समझाते रहे हैं कि पार्टी के खिलाफ कभी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। उनका रवैया हमेशा यही रहा है कि वे खुद को सही और पार्टी व पार्टी के नेताओं को गलत ठहराती हैं। मिट्ठू मदान ने कहा कि डॉ. सिद्धू द्वारा भेजे गए नोटिस का वकीलों से सलाह लेकर जवाब दिया जाएगा।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को लेकर बड़े खुलासे करते हुए उन्होंने कहा कि उन पर पार्षदों के साथ बैठकर अकाली दल से सेटिंग करवाने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह भी उन्हें नोटिस भेजेंगे और पूछना चाहते हैं कि वे कौन से पार्षद हैं जिन्हें उन्होंने अपने घर बुलाया है। अगर उनके पास कोई वीडियोग्राफी है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। अब आमने-सामने की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि जो 70 प्रतिशत लोग उनके साथ जुड़ने का दावा किया जा रहा है, उनके हलके में उनके साथ 7 प्रतिशत लोग भी नहीं हैं। उनके साथ कोई भी खड़ा नहीं होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर आज यह कह दिया जाए कि मुख्यमंत्री का चेहरा आप ही हैं, तो फिर यही लोग कहेंगे कि कांग्रेस पार्टी बहुत अच्छी है। अब उन्हें कांग्रेस पार्टी गलत लगने लगी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रधान होने के नाते वह पार्टी के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।

मीडिया के जरिए मिट्ठू मदान ने डॉ. सिद्धू को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास भी बोलने के लिए बहुत कुछ है, जो उनकी सहनशक्ति से बाहर हो सकता है। उन्होंने डॉ. सिद्धू से चुप रहने की अपील की और कहा कि भेजे गए नोटिस का जवाब नोटिस के जरिए ही दिया जाएगा। उन्होंने अनुरोध किया कि डॉ. सिद्धू कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कोई टिप्पणी न करें, नहीं तो पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा उन्हें मां का दर्जा देते रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके काम किस दिशा में चले जाएंगे।

गौरतलब है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अब कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है। उन्होंने अमृतसर कांग्रेस अध्यक्ष मिट्ठू मदान को लीगल नोटिस भेजते हुए उनके बयानों के लिए 7 दिनों के भीतर माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है। नोटिस में कहा गया है कि मिट्ठू मदान के बयान झूठे, भ्रामक और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 7 दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी नहीं मांगी गई और बयान वापस नहीं लिए गए, तो मानहानि का दावा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस