Monday, May 18, 2026
BREAKING
वैश्विक शांति और क्षेत्रीय मुद्दों पर अहम होगी प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे यात्रा: राजदूत ग्लोरिया गंगटे एआई-आधारित साइबर सुरक्षा, खतरे में बाजार की विश्वसनीयता से बड़ा जोखिम: सेबी प्रमुख चौथी तिमाही में घाटे के बाद एयर कूलर निर्माता कंपनी सिम्फनी के शेयर 15 महीने के निचले स्तर पर भारत के होटल निवेश में जबरदस्त उछाल, 2025 में हुई करीब 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी: रिपोर्ट नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री स्टॉर ने किया स्वागत हरियाणा कैबिनेट ने 2024-25 में पिछली अधिसूचना के तहत जारी BC-A/BC-B प्रमाणपत्रों की वैधता को मंज़ूरी दी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनहित के निर्णय लेकर हरियाणा को खुशहाल बना रहे है - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर तेल खरीद पर लिमिट लगाने को लेकर वड़िंग ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण लुधियाना में टारगेट शूटिंग की संभावित कोशिशें नाकाम; आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी 3 पिस्तौल सहित काबू नशा और गैर-कानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल का अमृतसर में पर्दाफाश; 2.1 किलो हेरोइन, सात पिस्तौलों समेत एक काबू

हिमाचल

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, 2027 का सेमीफाइनल: ज़िंटा

18 मई, 2026 04:38 PM

शिमला,— प्रदेश कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन का दावा करते हुए इसे 2027 विधानसभा चुनावों का “सेमीफाइनल” करार दिया है। पार्टी संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर अपनी मुहर लगा दी है और आने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस इतिहास रचेगी।

राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ज़िंटा ने कहा कि 47 नगर निकायों में हुए चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने 31 निकायों में जीत दर्ज कर भाजपा का “सूपड़ा साफ” कर दिया। उन्होंने दावा किया कि कांगड़ा और चंबा जैसे बड़े जिलों में भाजपा का खाता तक नहीं खुल पाया।

ज़िंटा के अनुसार चंबा के तीनों नगर निकायों में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली, जबकि कांगड़ा की 6 और हमीरपुर की दोनों नगर निकायों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे। शिमला जिले में 9 में से 5 निकायों में कांग्रेस और 2 में कांग्रेस समर्थित गठबंधन को सफलता मिली, जबकि भाजपा केवल 2 निकायों तक सिमट गई। सिरमौर में 3 में से 2 और सोलन में 4 में से 2 निकायों में कांग्रेस को जीत हासिल हुई।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पार्टी कमजोर रही है, वहां संगठनात्मक स्तर पर समीक्षा कर कमियों को दूर किया जाएगा। साथ ही दावा किया कि 31 मई को होने वाले चार नगर निगमों के चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।

भाजपा पर निशाना साधते हुए ज़िंटा ने कहा कि कांग्रेस ने आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे, इसके बावजूद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने साफ कर दिया कि प्रदेश में जनमत कांग्रेस के साथ है। दूसरी ओर भाजपा ने अधिकृत उम्मीदवार उतारे, लेकिन उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस विकास और जनहित के मुद्दों पर लगातार काम करती रहेगी तथा पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CM ने कांग्रेस को मिले ज़बरदस्त समर्थन के लिए मतदाताओं का आभार जताया

CM ने कांग्रेस को मिले ज़बरदस्त समर्थन के लिए मतदाताओं का आभार जताया

जिसने अपनी उम्मीदवार सूची तक जारी नहीं की, वह जीत का दावा कैसे कर रही : डॉ. राजीव बिंदल

जिसने अपनी उम्मीदवार सूची तक जारी नहीं की, वह जीत का दावा कैसे कर रही : डॉ. राजीव बिंदल

राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसाइटी की महत्त्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल

राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसाइटी की महत्त्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल

‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, चंबा और कुल्लू में 256 ग्राम चिट्टा बरामद

‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, चंबा और कुल्लू में 256 ग्राम चिट्टा बरामद

Panchayat Election: चुनाव चिन्ह आवंटन में कोताही बरतने पर उपायुक्त ने ARO को किया निलंबित

Panchayat Election: चुनाव चिन्ह आवंटन में कोताही बरतने पर उपायुक्त ने ARO को किया निलंबित

राज्य सरकार ने अपनी सभी दस गारंटियां पूरी की, नेता प्रतिपक्ष बताएं कौन सी गारंटी नहीं हुई पूरी: कांग्रेस

राज्य सरकार ने अपनी सभी दस गारंटियां पूरी की, नेता प्रतिपक्ष बताएं कौन सी गारंटी नहीं हुई पूरी: कांग्रेस

नगर पंचायत चिड़गांव में 80.42% मतदान, 1310 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

नगर पंचायत चिड़गांव में 80.42% मतदान, 1310 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Shimla: सेब के बगीचे में लहलहा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने 350 पौधे किए नष्ट, आरोपी फरार

Shimla: सेब के बगीचे में लहलहा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने 350 पौधे किए नष्ट, आरोपी फरार

विधान सभा अध्यक्ष से मिले अधिकारी एवं तृतीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, अपनी मांगो को लेकर सौपां ज्ञापन।

विधान सभा अध्यक्ष से मिले अधिकारी एवं तृतीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, अपनी मांगो को लेकर सौपां ज्ञापन।

नौणी के एग्रोफॉरेस्ट्री केंद्र को विस्तार गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

नौणी के एग्रोफॉरेस्ट्री केंद्र को विस्तार गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार