Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

नकारा एचपीएससी को तुरंत भंग करे गठबंधन सरकार: कुमारी सैलजा

13 सितंबर, 2023 02:50 PM

चंडीगढ़,// सिरसा।(सतीश बंसल) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार नहीं चाहती कि प्रदेश में क्लास-वन व टू अफसरों की भर्तियां निष्पक्ष हों। इसलिए चहेतों को एडजस्ट करने के लिए बार-बार भर्तियां के नियम बदले जाते हैं। जिससे भर्तियां कोर्ट में अटक जाती हैं ऐसे में पढ़े-लिखे युवा अफसर बनने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में नकारा हो चुके हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) को तुरंत प्रभाव से भंग कर देना चाहिए।
मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि प्रदेश में क्लास-1 व 2 के 32 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। स्वीकृत पद 68714 में से 21951 खाली पड़े हैं। पिछले साढ़े 6 साल के दौरान सिर्फ 13990 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किए गए, लेकिन इनमें से सिर्फ 4376 पदों पर ही भर्ती की जा सकी है। जबकि, एचपीएससी इस अवधि के दौरान 155 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एचपीएससी पर कोर्ट के अंदर 473 केस चल रहे हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत केस 2018 के बाद की भर्तियों को लेकर हैं। इनमें नॉन एचसीएस से आईएएस, एचसीएस, पीजीटी, एडीओ, डीडीए, एटीपी, वेटरनरी सर्जन, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट इंजीनियर, डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर समेत अनेक भर्तियां शामिल है। ये भर्तियां विज्ञापन जारी होने के बाद नियम बदलने, पुरानी भर्तियों का पैटर्न बदलने, भर्ती परीक्षा लेने के बाद भी भर्ती नियम में बदलाव करने, प्रश्न पत्र से हिंदी मीडियम हटाने के कारण अटकी हुई हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि एचपीएससी अपने गलत कारनामों के लिए अरसे से सुर्खियों में बना हुआ है। कभी इनकी भर्तियों को हाई कोर्ट या तो रद्द कर देता है या फिर स्टे कर देता है। कभी बाहरियों को नौकरियां बांटने के मामले सामने आते हैं तो कभी भर्तियों की एवज में नोटों से भरे सूटकेस मिलने पर चर्चाओं में आता है। इसके अलावा भर्ती परीक्षा में प्रश्नों का दोहराव भी सामने आ चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो आयोग न तो निष्पक्ष भर्ती कर सकता है और न ही खाली पड़े पदों को भर सकता है, तो फिर उसे भंग करने में ही भलाई है। आयोग के चेयरमैन और सदस्यों को अब तुरंत प्रभाव से हटाते हुए नए सिरे से आयोग का गठन करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार