Thursday, March 26, 2026
BREAKING
पाकिस्तान: सिंध में 2022 की बाढ़ से क्षतिग्रस्त 14,000 स्कूलों को कायाकल्प का इंतजार नाटो पर बिफरे ट्रंप, बोले- 'मदद नहीं की, ये समय कभी भूलना मत' ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति इजरायल का दावा 'एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत' ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 'बेहतर होगा बातचीत को लेकर हों गंभीर, कहीं देर न हो जाए' विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे

हरियाणा

धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसैन की जयंती: संजय गोयल/अश्वनी बांसल

15 सितंबर, 2025 12:06 PM

सिरसा। (सतीश बंसल) अग्रवाल सभा रजि. सिरसा के जिला प्रधान संजय गोयल व महासचिव अश्वनी बांसल ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी 22 सितंबर को महाराजा अग्रसैन स्कूल में महाराजा अग्रसैन की जयंती धूमधाम व हर्षोल्ला से मनाई जाएगी। इस बार महाराजा अग्रसैन की जयंती पर शोभा यात्रा में अग्र समाज के बुजुर्ग स्तंभों को रथ पर बैठाया जाएगा। गौत्र वाइज 18 रथ तैयार किए जाएंगे। सभी रथ के साथ समाज के 50-50 अग्र बंधु रहेंगे। इसके साथ-साथ शहर के सभी 31 वार्डों में अग्रवाल समाज की कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी हर अग्र बंधु की समस्या को सुनेगी और उसका निदान भी करवाने का काम करेगी। वे शनिवार को अग्रवाल सभा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ शिव जैन, प्रवीण महीपाल, प्रवीन साहुवाला, नवदीश गर्ग, महेश सिंगला, बंटी गर्ग भी मौजूद थे। सभा पदाधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की भी इस बार ध्वजा शोभा यात्रा में अह्म भूमिका रहेगी। शोभा यात्रा के दौरान भव्य झांकियां, रास नृत्य, अग्रोही शिव आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं सोनीपत बैंड डीजे, अग्रसैन महाराज व महालक्ष्मी रथ भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ-साथ भक्ति भाव भजन मंडली भी शोभा यात्रा के दौरान अपने भजनों से श्रद्धालुओं को रिझाएगी। कार्यक्रम में हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा व श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। इसके अलावा समाज के अनेक महानुभाव अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को चार चांद लगाएंगे। अग्रसेन जयंती को लेकर सभा कार्यालय (हलोपा कार्यालय के पीछे) गली खजांचियान वाली में रोजाना रात्रि को 8 से 10 बजे तक बैठक हो रही है, जिसमें जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर विचार-विमर्श व रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने अग्र समाज के बंधुओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए बढ़चढ़ कर भागीदारी करें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव