Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई, विपक्ष अराजकता फैलाना चाहता है : गौरव भाटिया

08 अक्टूबर, 2026 05:00 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा समय में देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए जनता की सेवा करने वाली विचारधारा है, जबकि दूसरी ओर विपक्ष है, जो संविधान को कमजोर कर अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की मूल भावना का सम्मान करते हुए पिछले 25 वर्षों में पहले मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में संवैधानिक तरीके से देश की जनता की सेवा कर रहे हैं। उनका यह सफर सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। एक तरफ संवैधानिक मूल्यों और जनता की सेवा का संकल्प है, जबकि दूसरी ओर विपक्षी दलों की ओर से लगातार ऐसे बयान दिए जा रहे हैं, जिनसे अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पंजाब में हुए नगर निकाय चुनावों का मुद्दा उठाते हुए आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि शीर्ष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने पंजाब के 50 नगर निकाय वार्डों में हुए चुनावों को रद्द कर दिया है। यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण है और इससे यह सवाल खड़ा होता है कि जो पार्टी कभी 'स्वराज' के नारे के साथ राजनीति में आई थी, वह आज किस दिशा में जा रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार में चुनाव प्रक्रिया में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया और विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को नामांकन तक दाखिल नहीं करने दिया गया।

उन्होंने कहा कि मई 2026 में हुए इन निकाय चुनावों की जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी। चुनावों के दौरान सामने आई शिकायतों और तथ्यों का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक सदस्यीय तथ्य-खोज समिति का गठन किया था। इस समिति की जिम्मेदारी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को सौंपी गई थी। शिकायतों के अध्ययन और जांच के बाद समिति ने सुप्रीम कोर्ट के सामने जो तथ्य रखे, वे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों ने सरकारी तंत्र का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को नामांकन पत्र तक दाखिल करने का अवसर नहीं दिया जाता है, तो यह सीधे तौर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है। गौरव भाटिया ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के नेताओं के उन आरोपों पर भी सवाल उठाए, जिनमें कहा जाता है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है या लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले बताना चाहिए कि इन आरोपों का आधार क्या है?

उन्होंने कहा, "विपक्ष द्वारा लोकतंत्र खत्म होने के आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन इन आरोपों का आधार क्या है? जब सर्वोच्च न्यायालय खुद चुनाव प्रक्रिया से जुड़े गंभीर मामलों पर संज्ञान लेता है और आवश्यक कार्रवाई करता है, तो विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास रखना चाहिए। जो लोग लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात करते हैं, उन्हें अपने राज्यों और अपने राजनीतिक दलों के कामकाज पर भी नजर डालनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लंबे समय तक संवैधानिक व्यवस्था के तहत काम किया है और देश की जनता की सेवा की है। इसके विपरीत, विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों में उन्हें कोई ठोस आधार नजर नहीं आता। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी राजनीतिक दलों को चुनावी प्रक्रिया, संवैधानिक संस्थाओं और कानून के शासन का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने विपक्ष से आरोप लगाने के बजाय ठोस तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर अपनी बात रखने की अपील की।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी