Saturday, April 04, 2026
BREAKING
राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन मिडिल ईस्ट संकट और घरेलू अव्यवस्थाओं से पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट स्थायी पता नहीं होने पर भी आसानी से मिलेगी एलपीजी, उठाएं 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर का फायदा पीएनजी कनेक्शन में तेजी, 3.42 लाख नए कनेक्शन गैसीफाइड गौतम अदाणी ने 2030 तक अदाणी पोर्ट्स के लिए 1 अरब टन कार्गो संभालने का लक्ष्य निर्धारित किया मोनालिसा ने उठाए रजत दलाल की परवरिश पर सवाल, कहा—फेम पाने के लिए कर रहे घटिया हरकत 'कसूर' से मिली फिल्म इंडस्ट्री में पहचान, कैंसर से जीती जंग, 'आफरीन' गर्ल की कहानी गैरी संधू बर्थडे: यूके से डिपोर्ट और आठ साल के बैन के बावजूद नहीं हारे सिंगर, ‘इलीगल वेपन’ से मिली नई पहचान पल्लवी जोशी : 90 के दशक में टेलीविजन पर किया राज, आज खुद फिल्मों का कर रहीं निर्माण

राष्ट्रीय

देश पर सबसे बड़ा संकट, बच्चों पर ज्यादा खतरा, इस वैज्ञानिक रिपोर्ट से फैल गई सनसनी

27 जून, 2025 10:27 PM

देश की दस करोड़ आबादी पर पहले से संकट था, लेकिन अब एक और संकट आ गया है, वह भी बच्चों पर। अगर वक्त पर सुधार नहीं हुआ, तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। भारत में लगातार मधुमेह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देशभर में मधुमेह से पांच करोड़ से अधिक पीडि़तों का निदान नहीं हो पाया है। इस बीमारी से बचने के लिए नियमित जांच और जीवनशैली में बदलाव की तत्काल जरूरत है।

राष्ट्रीय मधुमेह रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम के सलाहकार डॉ. नरेश पुरोहित ने कहा है कि देश में मधुमेह का प्रसार 11.4 प्रतिशत है, जिसमें दस करोड़ से अधिक लोग वर्तमान में इस बीमारी से पीडि़त हैं। ऑस्ट्रेलियाई जर्नल ऑफ पब्लिक हैल्थ में प्रकाशित अपनी हालिया वैज्ञानिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया है कि केरल में बच्चों में टाइप 2 मधुमेह के मामले में नाटकीय बदलाव देखने को मिल रहा है। एक समय में यह बीमारी मुख्य रूप से 40 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को प्रभावित करती थी, लेकिन अब यह 10 वर्ष की आयु के बच्चों को भी प्रभावित कर रही है। यह अब एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्थिति युवाओं के जीवन के लिए बड़ा जोखिम है और अगर माता-पिता अपने बच्चों की जीवनशैली में सुधार के लिए तत्काल कार्रवाई नहीं करते हैं, तो आगे चलकर इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।

कैसे होती है डायबटीज
मधुमेह इंसुलिन की कमी या प्रतिरोध के कारण कार्बोहाइड्रेट को चयापचय (मेटाबोलिज्ज) करने की शरीर की खराब क्षमता के कारण होता है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है और दिल के दौरे, स्ट्रोक, गुर्दे की विफलता और न्यूरोपैथी जैसी गंभीर जटिलताएं होती हैं। टाइप 2 मधुमेह के 90 प्रतिशत से अधिक मामले हैं, जबकि टाइप 1 और गर्भावधि मधुमेह जैसे अन्य रूप भी जोखिम पैदा करते हैं।

इन जीचों से बचें
डॉ. नरेश पुरोहित ने इस बात पर जोर दिया कि लक्षण अकसर अस्पष्ट रहते हैं, जिससे बीमारी को बढऩे से रोकने के लिए शुरुआती जांच महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ाने और नियमित रक्त शर्करा परीक्षण की तत्काल आवश्यकता है। नियमित मध्यम व्यायाम, अधिक प्रोटीन और फाइबर सेवन पर ध्यान केंद्रित करने वाले आहार परिवर्तन, वजन कम करना, उचित नींद, तनाव प्रबंधन और धूम्रपान से बचने सहित जीवनशैली में हस्तक्षेप की सिफारिश की।

एचबीए1सी के स्तर 7 से कम हो
मधुमेह से पीडि़त लोगों के लिए, जटिलताओं को कम करने के लिए नियमित चिकित्सा अनुवर्ती और एचबीए1सी के स्तर को सात प्रतिशत से कम नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है। भारत में एचबीए1सी का राष्ट्रीय औसत 9.1 प्रतिशत है, इसलिए उन्होंने इस बढ़ते स्वास्थ्य संकट को रोकने के लिए मधुमेह को मापने, निगरानी करने और प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए प्रयास तेज करने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

प्रधानमंत्री मोदी केरल में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी केरल में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं, नदियों और नालों में पानी का स्तर सामान्य

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं, नदियों और नालों में पानी का स्तर सामान्य

राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी सीएपीएफ की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी सीएपीएफ की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग

ईरान युद्ध के बीच कुकिंग गैस पर निर्भरता घटाने की तैयारी, सरकार घरेलू इंडक्शन हीटर उत्पादन बढ़ाने पर कर रही फोकस

ईरान युद्ध के बीच कुकिंग गैस पर निर्भरता घटाने की तैयारी, सरकार घरेलू इंडक्शन हीटर उत्पादन बढ़ाने पर कर रही फोकस