Saturday, August 15, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

राष्ट्रीय

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

15 अगस्त, 2026 07:35 PM

लाल किले पर शनिवार को आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला उद्यमियों, युवा नवप्रवर्तकों, किसानों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों सहित समाज के कई क्षेत्रों से जुड़े लगभग 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए। आमंत्रित अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के स्वयंसेवक, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठाने वाली महिला उद्यमी, नमस्ते , पीएम अजय और सीड जैसी योजनाओं के लाभार्थी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ‘माय भारत’ के स्वयंसेवक शामिल रहे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के उत्कृष्ट लाभार्थी, पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेता, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी स्वच्छता कर्मी, दिल्ली मेट्रो के उत्कृष्ट कर्मचारी, कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े श्रमिक तथा दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के कर्मचारी भी समारोह में मौजूद रहे।

विशेष अतिथियों में राष्ट्रीय नवाचार कार्यक्रमों से जुड़े युवा नवप्रवर्तक, विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिक, दिल्ली में भारत टैक्सी के कैब चालक, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रशिक्षु तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत समर्थित उत्कृष्ट स्टार्ट-अप भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित युवा, ‘स्टार्ट-अप इंडिया सीड फंड’ से समर्थित उत्कृष्ट स्टार्ट-अप, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी, पीएम विश्वकर्मा योजना के कारीगर तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम-एसवाईएम) योजना के लाभार्थी भी आमंत्रित किए गए थे।

अन्य आमंत्रित अतिथियों में प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (पीएम-एमकेएसएसवाई) के उत्कृष्ट किसान तथा दिल्ली सरकार के वे छात्र शामिल थे, जिन्होंने विभिन्न प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक वेशभूषा में सजे 1,500 से अधिक लोग भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस वर्ष का समारोह ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गीत को विशेष रूप से समर्पित है। लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर