Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

16 मार्च, 2026 04:43 PM

पूरा देश आज सोमवार को भारत के पहले पहले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत को याद कर रहा है। इस अवसर पर कई प्रमुख नेताओं ने भी उन्हें याद किया है और श्रद्धांजलि दी है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “देश के प्रथम रक्षा प्रमुख पद्म विभूषण जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।”

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “जनरल बिपिन रावत को उनकी जयंती पर याद करता हूं। भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल रावत ने अपना पूरा जीवन देश की रक्षा को मजबूत करने और सशस्त्र बलों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, साहस और देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा सैनिकों और नागरिकों की पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करती रहेगी। एक सच्चे देशभक्त और असाधारण नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि।”

केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पोस्ट में लिखा, “देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ पद्म विभूषण जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की आन-बान-शान को बढ़ाने और सेनाओं को मजबूत बनाने के लिए समर्पित किया।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में लिखा, “मां भारती के वीर सपूत, देश के प्रथम सीडीएस और ‘पद्म विभूषण’ जनरल बिपिन रावत की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र की सुरक्षा, सैन्य सुदृढ़ता और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बिपिन रावत को याद किया है। उन्होंने पोस्ट किया, “मां भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, सैन्यभूमि उत्तराखंड के गौरव, पद्मविभूषण से अलंकृत भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। राष्ट्र की रक्षा और सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। अदम्य साहस और अद्वितीय सैन्य कौशल के प्रतीक जनरल रावत जी ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और सुरक्षा तंत्र को सशक्त करने में अतुलनीय भूमिका निभाई। मातृभूमि की सेवा में उनका सर्वोच्च समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व प्रत्येक देशवासी के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम