Monday, November 09, 2026
BREAKING
• लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल • पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार • पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही • मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने • दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त • आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली • आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है' • आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव • सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

राष्ट्रीय

'देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

09 नवंबर, 2026 10:53 AM

नई दिल्ली: उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, "उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी यह देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। मनोरम पर्वतीय परिदृश्यों, पवित्र नदियों और पावन चारधाम के साथ-साथ यह प्रदेश अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए भी विशिष्ट पहचान रखता है।"

उन्होंने कहा, "राज्य के परिश्रमी, प्रतिभाशाली और प्रगतिशील लोगों की सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रकृति एवं संस्कृति प्रेमियों का यह प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर तेज गति से आगे बढ़ता रहेगा। यह विशेष अवसर राज्य के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, "धर्म, अध्यात्म और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पवित्र संगम स्थली, अनुपम नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण, देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की सभी उत्तराखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्री बद्री-केदार जी के आशीर्वाद से धन्य यह पावन धरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में ऐसे ही निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर गतिमान रहे और सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि व आनंद में वृद्धि होती रहे। यही कामना करता हूं।"

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "प्राकृतिक सौंदर्य से सुसज्जित उत्तराखंड के बहनों-भाइयों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा धर्म व संस्कृति के प्रति असीम आस्था के लिए प्रसिद्ध यह ‘देवभूमि’ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ती रहे, बाबा केदारनाथ से यही प्रार्थना है।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, "देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की राज्य के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आध्यात्मिक चेतना, समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देवभूमि उत्तराखंड विकास एवं प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करे और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे, यही मंगलकामना करता हूं।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, "अपनी अनूठी संस्कृति, समृद्ध विरासत एवं अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित 'देवभूमि' उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! बाबा केदार और बद्रीविशाल की कृपा से यह पावन धरा प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।"

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा

दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश

दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश