Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

दूरसंचार विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के चार जिलों में अंतर-अंचल रोमिंग सेवा शुरू की

26 जून, 2026 01:14 PM

अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के कारण दूरसंचार नेटवर्क में भारी व्यवधान के बाद, दूरसंचार विभाग (डॉट) ने दूरसंचार सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए तुरंत उपाय किये हैं। दूरसंचार विभाग ने तुरंत अपने आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय किया और सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अरुणाचल प्रदेश के 4 जिलों – केयी पैन्योर, लोअर सुबनसिरी, अपर सुबनसिरी और पश्चिम सियांग में तीन दिनों की प्रारंभिक अवधि के लिए अंतर-अंचल रोमिंग (आईसीआर) सेवा सक्षम करने के निर्देश जारी किए।

प्रभावित क्षेत्रों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बाद दूरसंचार अवसंरचना को व्यापक नुकसान हुआ। क्षेत्र से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, अचानक आई बाढ़ पोसा, यज़ाली में एनईईपीसीओ एक्सचेंज में प्रवेश कर गयी, जिससे एक्सचेंज का काम रुक गया। पोतिन और याज़ाली के बीच कई भूस्खलन ने लगभग 12 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) को नुकसान पहुँचाया, जिससे क्षेत्र में संचार सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। लगातार बारिश, भूस्खलन और वाणिज्यिक बिजली आपूर्ति में व्यवधान से बहाली के प्रयासों में और भी बाधा आयी है।

होज़ में ओएफसी अवसंरचना को हुए नुकसान के कारण सागली, लेम्मी, कंपु और सेप्पा क्षेत्रों में दूरसंचार-संपर्क प्रभावित हुआ। बहाली टीमों को तैनात किया गया है और वे सोपो–होज़ मान मार्ग में दूरसंचार-संपर्क बहाल करने का काम कर रही हैं।

संचार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आईसीआर के चालू होने से किसी भी सहभागी टेलिकॉम सेवा प्रदाता के मोबाइल ग्राहक उन जगहों पर अपने होम नेटवर्क के अस्थायी अनुपलब्ध होने पर स्वचालित रूप से किसी अन्य उपलब्ध नेटवर्क से जुड़ सकेंगे। यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगी, जो देश के अन्य हिस्सों से इन जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस उपाय से प्रभावित निवासियों, आपदा प्रतिक्रिया टीमों, स्वास्थ्यकर्मियों और राहत एवं बचाव कार्यों में लगे सरकारी एजेंसियों के लिए संचार की उपलब्धता में काफी सुधार आने की उम्मीद है।

आईसीआर क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करें:

अंतर-अंचल रोमिंग (आईसीआर) एक दूरसंचार व्यवस्था है जहाँ एक मोबाइल ग्राहक एक ही दूरसंचार अंचल (क्षेत्र) के भीतर दूसरे सेवा प्रदाता के नेटवर्क से जुड़ता है। इससे उपयोगकर्ताओं को मोबाइल सेवाओं का उपयोग करने का फायदा मिलता है, भले ही उनके अपने सेवा प्रदाता का उस क्षेत्र में कोई कवरेज न हो। प्राकृतिक आपदाओं के समय जब मोबाइल अवसंरचना को नुकसान पहुँचता है, तो यह सुविधा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

आपदा के समय, यदि किसी क्षेत्र में मोबाइल अवसंरचना को नुकसान पहुंचता है, तो दूरसंचार विभाग दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को आईसीआर लागू करने के निर्देश जारी करता है।

आईसीआर के ठीक से काम करने के लिए, निम्न कार्य सुनिश्चित करें-

अपने फ़ोन की सेटिंग्स में “आटोमेटिक नेटवर्क सिलेक्शन” को सक्षम करें।
अगर ऑटोमैटिक कनेक्शन काम न करे, तो:
सेटिंग > मोबाइल नेटवर्क्स> नेटवर्क ऑपरेटर पर जाएं।
स्वयं से कोई दूसरा उपलब्ध नेटवर्क चुनें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे