Tuesday, September 22, 2026
BREAKING
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता तेजी से सही दिशा में आगे बढ़ रही: पीयूष गोयल भारत ने अपने नागरिकों को रोजगार के लिए मलेशिया की वीजा-मुक्त प्रवेश सुविधा के खिलाफ आगाह किया भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 330 अंक टूटा, निफ्टी 23,329 पर बंद वित्त वर्ष 2027 में 6.7% वृद्धि के साथ भारत रहेगा सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम भारत में उत्पाद बनें ही नहीं, डिजाइन और तकनीक भी विकसित हो: निर्मला सीतारमण यूपीआई से भुगतान करने वाले छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, 96% से अधिक लेनदेन एमडीआर मुक्त GST 2.0 ने ऑटो रिटेल की रफ्तार चार गुना बढ़ाई, सस्ती कीमतों ने बढ़ाई मांग: एफएडीए अध्यक्ष साई गिरिधर एशियन गेम्स: जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम पीएम मोदी ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर की महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ भारत ने जापान को 2 रन से हराया, अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में 8 रन बचाए

राष्ट्रीय

दिल्ली SIR में 47 लाख नाम हटाने के दावे पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से मांगा जवाब

22 सितंबर, 2026 04:50 PM

नई दिल्ली : दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट में दलील दी कि दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47 लाख से ज्यादा नाम हटा दिए गए हैं। इसके अलावा 33 लाख लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और इन नोटिसों के पीछे कारण रिकॉर्ड में कमी बताया गया है। प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "दिल्ली में पहले 47 लाख नाम डिलीट किए। बंगाल में आपने देखा अपील को निपटाने में 12 साल लगेंगे। 47 लाख उन्होंने ड्राफ्ट रोल में डिलीट कर दिए। ज्यादातर को आयोग कहता है कि शिफ्ट कर दिए गए हैं।"
इस पर चुनाव आयोग की ओर से वकील डी. एस. नायडू ने कहा कि उन्हें याचिका की कॉपी नहीं मिली है। एक सप्ताह पहले याचिकाकर्ता ने एक रिप्रजेंटेशन दिया था और आयोग जवाब दे पाता, उससे पहले ही वे कोर्ट आ गए।

सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने कहा कि चुनाव आयोग को इन शिकायतों की जांच करनी चाहिए। कोर्ट ने टिप्पणी की कि नोटिस ऐसे लग रहे हैं जैसे कंप्यूटर से बने हों। जस्टिस बागची ने कहा, "प्लीज इसकी जांच करें। वे कह रहे हैं कि जब नोटिस जा रहा है तो वह कुछ खास कैटेगरी में जा रहा है। संबंधित व्यक्ति को पता होता है कि एलडी की कैटेगरी क्या है।"
सीजेआई ने भी कहा कि आयोग को लॉजिकल अंतर को थोड़ा क्लियर करने की जरूरत है। चुनाव आयोग ने जवाब में कहा कि उसने प्रेस नोट जारी किया है और हर नोटिस में कारण लिखा होता है। यह कोई मुद्दा नहीं है। आयोग ने कहा कि पेंडेंसी मैनेज करने के लिए मैनपावर बढ़ाई गई है और नोटिस में कारण भी बताए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से पूछा कि आपने लगभग 30 लाख नोटिस भेजे हैं और कितने बीएलओ तैनात हैं? इस पर आयोग ने बताया कि 14,000 बीएलओ और 1,200 ईआरओ तैनात किए गए हैं।
चुनाव आयोग ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि 29 अक्टूबर डेडलाइन है और अगर काम पूरा नहीं हुआ तो वह एक्सटेंशन के लिए तैयार है। यह चुनाव वाला राज्य नहीं है और एक भी वोटर का नाम गलत तरीके से नहीं हटाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता तेजी से सही दिशा में आगे बढ़ रही: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता तेजी से सही दिशा में आगे बढ़ रही: पीयूष गोयल

भारत ने अपने नागरिकों को रोजगार के लिए मलेशिया की वीजा-मुक्त प्रवेश सुविधा के खिलाफ आगाह किया

भारत ने अपने नागरिकों को रोजगार के लिए मलेशिया की वीजा-मुक्त प्रवेश सुविधा के खिलाफ आगाह किया

यूपी: इटावा पुलिस ने पंखिया गैंग के लीडर समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई जिलों में 86 केस दर्ज

यूपी: इटावा पुलिस ने पंखिया गैंग के लीडर समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई जिलों में 86 केस दर्ज

नियुक्ति पत्र के बाद शिक्षक से पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा : मुख्यमंत्री योगी

नियुक्ति पत्र के बाद शिक्षक से पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा : मुख्यमंत्री योगी

यूपी ट्रेड शो का 25 सितंबर से होगा आगाज, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

यूपी ट्रेड शो का 25 सितंबर से होगा आगाज, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

जमुई कांड पर प्रियंका गांधी वाड्रा का हमला, बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकते तो बड़ी योजनाओं का क्या मतलब

जमुई कांड पर प्रियंका गांधी वाड्रा का हमला, बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकते तो बड़ी योजनाओं का क्या मतलब

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को पूरे भारत में ले जाने पर अश्विनी वैष्णव ने कहा-अपने राज्य के पर्यटन स्थल को नॉमिनेट करें

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को पूरे भारत में ले जाने पर अश्विनी वैष्णव ने कहा-अपने राज्य के पर्यटन स्थल को नॉमिनेट करें

दूत भारत-चिली व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने की तैयारी, CEPA पर आगे

दूत भारत-चिली व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने की तैयारी, CEPA पर आगे

पीएम मोदी ने साझा किया ऋग्वेद का सुभाषित, सुख और मंगल की कामना का दिया संदेश

पीएम मोदी ने साझा किया ऋग्वेद का सुभाषित, सुख और मंगल की कामना का दिया संदेश

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए एपीयू खरीद के लिए 586 करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए एपीयू खरीद के लिए 586 करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए